एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव
India News: नरेंद्र मोदी को आज नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया. अब 9 जून को वे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव भी शामिल होंगी.
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुरेखा यादव, जो कि एशिया की पहली लोको पायलट हैं, वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ—ग्रहण समारोह में शामिल होंगी. रविवार को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कर रहीं यादव उन दस लोको पायलट में शामिल हैं जिन्हें 9 जून को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है.
पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा की रहने वाली यादव 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन चालक बनी थीं. अपनी उपलब्धियों के लिए उन्होंने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार हासिल किए हैं. वह सोलापुर और मुंबई के सीएसएमटी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट हैं.
— भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…