दुनिया

रूस में रहकर पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र हादसे के शिकार, नदी में डूबने से चार की मौत, एक छात्रा की जान बचाई गई

Russia News: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में भारतीय मूल के कई छात्र नदी में डूब गए. चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय छात्रा को डूबने से बचा लिया गया. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, रूस के वेलिकी नोवगोरोद क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के साथ हादसा हुआ, वे वोल्खोव नदी में डूब गए. उस दौरान एक भारतीय छात्रा को डूबने से बचा लिया गया. हालांकि, दो छात्र अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “रूस के वेलिकी नोवगोरोद स्थित यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे चार भारतीय छात्र वोल्खोव नदी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में डूब गए.” बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र निवासी हर्षल अनंतराव देसाले, जीशान अशपाक पिंजरी, जिया फिरोज पिंजरी और मलिक गुलामगौस मोहम्मद याकूब वेलिकी नोवगोरोद शहर में यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे.

निशा भूपेश सोनावणे नाम की छात्रा को बचाया गया

हादसे के उपरांत उनको खोजने के लिए टीम लगाई गईं. स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने अब तक वोल्खोव नदी से दो शव बरामद किए हैं. वहीं, नदी से निशा भूपेश सोनावणे नामक छात्रा को बचा लिया गया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास विश्वविद्यालय और स्थानीय प्राधिकारियों के संपर्क में है तथा हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने अब तक वोल्खोव नदी से दो शव बरामद किए हैं. हम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.”

महाराष्ट्र के रहने वाले थे हादसे के शिकार पांचों छात्र

विदेश मंत्रालय ने कहा, “उक्त हादसे की चपेट में आए पांचों छात्र महाराष्ट्र के जलगांव जिले के निवासी थे. सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित हमारा वाणिज्य दूतावास मृतकों के शव देश लाने के लिए स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है.” बयान में कहा गया कि भारतीय वाणिज्य दूतावास महाराष्ट्र के जलगांव में परिवारों और जिला प्रशासन के साथ संपर्क में है. सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि शव जल्द से जल्द उनके परिजनों तक पहुंचाए जा सकें.

वेलिकी नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थे

दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार, बचाई गई छात्रा को मनोवैज्ञानिक उपचार सहित उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है. जान गंवाने वाले छात्रों के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वे छात्र वेलिकी नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे थे. उनके साथ हुए हादसे से दूतावास के अधिकारी दुखी हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

39 minutes ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

1 hour ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

1 hour ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

2 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago