देश

“आम लोगों की न जाए जान, मदद…”, अल शिफा अस्पताल में हो रही मौतों पर बोला भारत

Israel Hmas War: भारत ने गाजा पट्टी में संघर्ष में फंसे लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया है. भारत ने कहा है कि किसी भी कीमत पर नागरिकों की हत्या न हो. बता दें कि दसरे दिन भी इजरायली बलों ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा में छापेमारी की. भारत ने शुरू में हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए आतंकवादी हमलों की निंदा की और इजरायल के अपनी रक्षा करने के अधिकार का समर्थन किया. भारत ने कहा, “मुद्दा किसी एक सुविधा या विशिष्ट सुविधा के बारे में नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “भारत ने हमेशा नागरिक हताहतों से बचने, मानवीय कानून का पालन करने और संघर्ष में फंसे लोगों को मानवीय राहत देने की बात करता है.

अब तक 11000 लोगों की मौत

बता दें कि हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 11000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. बताया गया है कि मरने वालों में 4400 के करीब बच्चे हैं. वहीं करीब-करीब 30000 लोग घायल भी हुए हैं. इजरायल की ओर से लगातार गाजा में कार्रवाई किया जा रहा है. अब तक हजारों हमास के आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध को अंजाम तक ले जाने की ठान ली है. उनका कहना है कि जब तक हमास को पूरी तरह से खत्म नहीं कर देंगे. चैन से नहीं बैठेंगे. बागची ने कहा, “हमने, बड़े मुद्दे पर, स्थिति को कम करने के प्रयासों, मानवीय सहायता प्रदान करने पर बात की है.

यह भी पढ़ें:  Qatar India Issue: कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा से बचाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, क्‍या किया जाएगा?

भारत ने भेजा मदद

बता दें कि भारत ने गाजा के लोगों के लिए 38 टन मानवीय राहत सामग्री भेजी है. उन्होंने कहा, “हम और अधिक सहायता भेजने पर विचार कर रहे हैं.” वहीं, भारत ने 7 अक्टूबर के “भयानक आतंकवादी हमले” की कड़ी निंदा की है और आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य सहिष्णुता को दोहराया है. बागची ने कहा कि इसमें बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई पर बात हो.

फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि अल-शिफ़ा अस्पताल में 650 मरीज़ हैं, जिनमें 36 समय से पहले जन्मे बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा है कि जनरेटर चलाने के लिए ईंधन की कमी के कारण 11 नवंबर से तीन समय से पहले जन्मे बच्चों सहित 40 मरीजों की मौत हो गई है. गाजा में मरने वालों में 200 से अधिक चिकित्सा कर्मचारी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

8 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago