देश

Assembly Election Result 2023: “नहीं बिका राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का माल…सपा बहादुर अखिलेश यादव सन्न”, बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Assembly Election Result 2023: देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर पड़े मतदान की मतगणना आज जारी है. सुबह से ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है और प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही. हालांकि तेलंगाना की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है और यहां पर कांग्रेस की बढ़त जारी है. तो दूसरी ओर देश भर के भाजपा कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं और विपक्षी दलों पर निशाना साध रहे हैं. काउंटिंग के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला है.

काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही केशव प्रसाद मौर्य लगातार सपा-कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं और इस सम्बंध में उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई ट्वीट भाजपा की जीत के लिए किए हैं और जमकर विपक्षी दलों पर हमला बोला है. ताजा पोस्ट में उन्होंने कहा है, “राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का माल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नहीं बिका. इस कारण गांधी की मुहब्बत की दुकान के उत्तर प्रदेश में फुटकर व्यापारी सपा बहादुर अखिलेश यादव सन्न.” तो वही एक अन्य पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर करते हुए कहा है, “देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी.” एक अन्य पोस्ट में कहा है,” जनता ने दिया अपना आशीर्वाद, फिर से खिल उठा कमल.” इसी के साथ ये भी कहा है कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का डंका बज रहा है.”

ये भी पढ़ें- Election Results 2023: चार राज्यों में कांग्रेस की हार के क्या रहे बड़े कारण? बड़ी जीत की ओर बीजेपी

तो वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि, “चुनावी रामभक्तों को जनता ने सबक़ सिखाया.” इसके बाद लिखा है, “जय श्री राम.” तो वही एक अन्य पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा है, “भारत के मन में मोदी है, मोदी के मन में भारत है. देश की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है. जनता ने दिया अपना आशीर्वाद, फिर से खिल उठा कमल.” इसी के साथ जहां कांग्रेस की सरकार थी वहां पर भाजपा को बहुमत मिलने पर डिप्टी सीएम ने एक पोस्ट में कहा है, “कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो रहा है. मोदी है तो मुमकिन है. प्रधानमंत्री का नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा को विधानसभा चुनाव में मिल रहा है समर्थन. कमल की आँधी है.”

बता दें कि तीन राज्यों में भाजपा की बढ़त पर पूरे देश के भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है. ढोल-नगाड़ों के साथ रविवार को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है तो वहीं चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अभी तक मध्य प्रदेश में बीजेपी 161 और कांग्रेस 66 सीटों पर है तो वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी 50 और कांग्रेस 38 सीट पर है. राजस्थान में बीजेपी-114 और कांग्रेस-68 सीट पर है. हालांकि तेलंगाना में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है और 66 सीटों के साथ आगे चल रही है तो वहीं यहां पर बीआरएस 37 ,बीजेपी 8, AIMIM-3 और CPI-1 सीट पर है. फिलहाल काउंटिंग अभी जारी है. तो दूसरी ओर भाजपा खेमें में भी जश्न का दौर जारी है और तमाम नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

17 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

37 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

43 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago