देश

Assembly Election Result 2023: “मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी है…”, 3 राज्यों में भगवा लहराने पर यूपी CM योगी का बयान

Assembly Election Result 2023: देश में नवम्बर माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनमें से चार राज्यों में वोटों की गिनती रविवार को हुई और मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा में फतह हासिल की. मिजोरम में 4 दिसम्बर को काउंटिंग होगी. तो वहीं सुबह से ही तीन राज्यों में भाजपा को मिली बढ़त के बाद से ही भाजपा नेताओं की ओर से बयान सामने आ रहे थे. हालांकि ताजा बयान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सामने आए हैं और उन्होंने अपने बयान में कार्यकर्ताओं के साथ ही मतदाताओं को भी बधाई और शुभकामना दी है.

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है.” इसी के साथ उन्होंने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.” तो वहीं राजस्थान को लेकर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है और कहा है, “वीरभूमि राजस्थान में भारी मतों से विजय की समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं सम्मानित राजस्थान वासियों का अभिनंदन.” तो वहीं मध्य प्रदेश में मिली जीत को लेकर कहा कि, “यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के मध्य प्रदेश में भाजपा की विराट विजय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के प्रति अटूट जन-विश्वास की मुहर है.”

ये भी पढ़ें- Assembly Election Result 2023: “मुझे लगता है रुझान बदलेंगे…”, काउंटिंग के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दी प्रतिक्रिया

इसी के साथ छत्तीसगढ़ में मिली जीत पर कहा है, “डबल इंजन सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास को समर्पित इस जीत की सभी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सेवा, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को समर्पित इस विजय के लिए छत्तीसगढ़ वासियों का हार्दिक अभिनंदन. तो वहीं तेलंगाना में जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है, को लेकर कहा है कि, “तेलंगाना में भाजपा का प्रदर्शन समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है. सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देने वाले ऊर्जावान तेलंगाना वासियों का अभिनंदन एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई.” इस तरह से यूपी सीएम ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

7 seconds ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

22 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

41 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

48 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago