सांकेतिक फोटो
Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के मतदाताओं ने अपना रिवाज एक बार फिर से कायम रखा है. चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक शाम साढ़े छह बजे तक भाजपा ने 103 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं 12 सीटों पर उनके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. इधर, कांग्रेस 58 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. जबकि, उनके 11 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. भाजपा ने बड़े आसानी से कांग्रेस को पछाड़ते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं कांग्रेस के 25 मंत्रियों में से 17 मंत्री चुनाव हार गए हैं.
कांग्रेस के 17 मंत्री नहीं बचा सके अपनी सीट
राजस्थान में चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस सरकार इस बार रिवाज बदलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दरअसल, राजस्थान में प्रत्येक पांच साल में सत्ता परिवर्तन का रिवाज है और इस बार भी वही हुआ. प्रदेश की जनता ने पांच साल बाद फिर से सत्ता परिवर्तन कर दिया है. सबसे दिलचस्प यह रहा कि कांग्रेस के 25 मंत्रियों में से 17 मंत्री अपनी सीट नहीं बचा सके.
राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचारियावास 28 हजार वोट से हार गए है. सिविल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने प्रताप सिंह खचारियावास को 28 हजार वोट से हरा दिया. खचारियावास को 70332 वोट मिले. वहीं गोपाल शर्मा को 98661 वोट मिले.
राजस्थान सरकार में मंत्री और बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बीडी कल्ला को चुनाव में हार मिली है. उन्हें बीजेपी प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने शिकस्त दी है. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…