देश

Assembly Election Result 2023: “विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो रहा है…देश में चलती है मोदी की गारंटी”, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने साधा निशाना

Assembly Election Result 2023: देश के पांच राज्यों में हुए विधान चुनाव में से चार राज्यों का रिजल्ट रविवार को आने वाला है तो वहीं सुबह से ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है. इस पर एक ओर जहां उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं तो वहीं भाजपा नेताओं के भी बयान सामने आ रहे हैं और विपक्षी दलों पर निशाना साध रहे हैं. काउंटिंग के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने विपक्षियों का सूपड़ा साफ होने की बात कही है और ये भी कहा है कि एक अकेला मोदी सब पर भारी पड़ रहा है.

अपने अधिकारिक ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर भाजपा की जीत की खुशी में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक दो नहीं बल्कि कई पोस्ट शेयर की है. एक पोस्ट में उन्होंने सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है, “हर ओर कमल खिल रहा है, विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो रहा है. एक अकेला मोदी सब पर भारी पड़ रहा है.” इसी के साथ कहा है कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चुनाव परिणामों में भाजपा की पताका शान से लहरा रही है. तो वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा है, “देश में एक ही गारंटी चलती है “मोदी की गारंटी.” इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि, प्रधानमंत्री की गारंटी पर है भारत को भरोसा. तो वहीं एक अन्य पोस्ट में कहा है, “जनता जनार्दन ज़िंदाबाद. ग़रीब कल्याण योजनाएं ज़िंदाबाद. मोदी जी ज़िंदाबाद.”

ये भी पढ़ें- MP Assembly Election Result 2023: समाजवादी पार्टी का मध्य प्रदेश में नहीं खुला खाता, फेल हुआ अखिलेश का PDA वाला दांव

बता दें कि तीन राज्यों में भाजपा की बढ़त पर पूरे देश के भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है. ढोल-नगाड़ों के साथ रविवार को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है तो वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, अभी तक मध्य प्रदेश में बीजेपी 157 और कांग्रेस 71 सीटों पर है तो वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी 50 और कांग्रेस 38 सीट पर है. राजस्थान में बीजेपी-114 और कांग्रेस-68 सीट पर है. हालांकि तेलंगाना में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है और 66 सीटों के साथ आगे चल रही है तो वहीं यहां पर बीआरएस 37 ,बीजेपी 8, AIMIM-3 और CPI-1 सीट पर है. फिलहाल काउंटिंग अभी जारी है. इसी बीच मथुरा से भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा, “बहुत ही खुशी हो रही है कि हम(भाजपा) तीनों राज्यों में जीत चुके हैं.”

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

17 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

36 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

43 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago