देश

Darbhanga Humsafar Express Fire: दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन में लगी आग, इटावा की घटना, सभी यात्रियों की जान बची

Train Accident Today: देश में एक बार फिर एक ट्रेन आग से धधक गई. अभी नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी है. यह हादसा उत्‍तर प्रदेश के इटावा में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब नई दिल्ली-दरभंगा (02570) एक्सप्रेस की बोगियों में अचानक ब्‍लास्‍ट हुआ. घटना के कई वीडियो सामने आए हैं.

बताया जा रहा है कि ट्रेन में लगी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अभी ट्रेन में कोई सिलेंडर में धमाके से आग लगने की बात सामने आई है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है. इस हादसे के उपरांत रेल यातायात रोक दिया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन में आग लगने का पता चलते ही ट्रेन रोक दी गई थी. उसके बाद उसमें से सवारियों को बाहर निकाला गया. इस घटना में शाम 7 बजे तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं आई. हालां​कि, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. एक फुटेज में दिख रहा है कि ट्रेन में भीषण आग लगी है, आग की लपटें जोर-जोर से उठ रही हैं.

यह भी पढ़िए: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेन हादसा बिहार में हुआ था! जानिए कब-कब हुई ट्रेन दुर्घटनाएं

 

CPRO के मुताबिक, इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन गुजरते समय स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच मे धुंआ देखा था. जिस पर स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी से ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को सूचना दी. ट्रेन रुकने पर उसका पावर ऑफ कराया गया. और, यात्री भी उतरने लगे.

एक शख्स ने बताया कि ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. इस दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर खुद की जान बचाई. आज, 15 नवंबर यानी बुधवार को ट्रेन में आग लगने की ये पहली घटना नहीं है. इससे पहले समस्तीपुर में भागलपुर से जयनगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी धमाके के साथ आग लगी थी. उस घटना में कई यात्री घायल हुए.

न्यूज एजेंसी ANI ने दुर्घटना का वीडियो शेयर किया है. इसमें आप दुर्घटना को स्पष्ट देख सकते हैं. CPRO का कहना है कि इस दुर्घटना में किसी यात्री की जान नहीं गई, सबको बचा लिया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

13 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

33 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

35 minutes ago