देश

अतीक के काले कारोबार की जड़ें सट्टा बाजार तक, लगाए थे करोड़ों रुपए, पुलिस के रडार पर कई कारोबारी

Atiq Ahmed Murder: प्रयागराज में माफिया अतीक की हत्या के बाद जुल्म की दुनिया के उसके कारनामें और उसके द्वारा चलाए जा रहे काले कारोबारों की काली सच्चाई अब दुनिया के सामने आती जा रही है. ऐसा ही खुलासा माफिया अतीक के द्वारा चलाए जा रहे सट्टा बाजार को लेकर सामने आया है. यूपी एसटीएफ द्वारा की जा रही जांच में अतीक अहमद के साथ जुड़ कई बड़े सट्टा कारोबारियों के बारे में जानकारी निकल कर सामने आ रही है.

पुलिस की रडार पर बड़े सट्टा कारोबारी

मिली जानकारी के अनुसार अतीक से जुड़े 5 सट्टा कारोबारियों को पुलिस ने रडार पर ले रखा है. पुलिस जांच में यह बात भी सामने निकलकर आई है कि अतीक का संबंध प्रयागराज के बड़े सट्टा कारोबारियों के साथ था. अपने अवैध वसूली के पैसों को वह इसी सट्टे के कारोबार में लगाता था. पुलिस अब अतीक अहमद के सट्टा कारोबारियों से कनेक्शन को खंगाल रही है और उनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है जो उसके इस साम्राज्य का हिस्सा थे.

अतीक की हत्या को लेकर नया खुलासा

अतीक अहमद की हत्याकांड को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में यह बात निकल कर सामने आ रही है कि अतीक अहमद ने पुलिस कस्टडी में अपने उपर हमला करवाने की साजिश रची थी, जिससे की उसकी सुरक्षा और चाक चौबंद हो सके. पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि यह हो सकता है कि फेक हमले की जगह पर अतीक को मारने की साजिश रच दी गई. इसके लिए गुड्डू मुस्लिम का नाम सामने आ रहा है.

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र में होगा ‘खेला’? जयंत पाटिल ने किया बड़ा दावा, बोले- NCP का होगा अगला CM

इशारे पे शक

वहीं पुलिस की जीप से उतरने के बाद उसने किसी को इशारा किया था. हो सकता है वहीं शख्स हो जिसें उसने हमले का जिम्मा सौंपा हो. इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही हैं कि अतीक की हत्या में शामिल बदमाश सनी, लवलेश और अरुण को फेक हमले के लिए लाया गया हो, लेकिन अतीक के किसी साथी ने इसे हत्या की योजना में बदल दिया गया हो.

Rohit Rai

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

5 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

30 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

39 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

51 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

53 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago