खेल

Devon Conway, IPL 2023: चेन्नई के ‘रन मशीन’ कॉनवे ने उड़ाई पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां, ठोका सीजन का 5वां अर्धशतक

Devon Conway, IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 के 41वें मुकाबले में डेवोन कॉन्वे ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. कॉनवे ने अपने 9वें मैच में सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक लगाया. चेन्नई के इ बल्लेबाज ने अकेले ही पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई. कॉनवे ने अपनी पारी के दौरान 52 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्का जड़ा. इस पारी के बदौलत सीएसके ने पंजाब के खिलाफ 201 रनों का विशाल लक्ष्य सेट किया.

कॉनवे ने उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां

कॉनवे ने पंजाब के खिलाफ टी20 क्रिकेट में एक विशेष उपलब्धि अपने नाम की. बता दें, कॉनवे ने सबसे तेज 5000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया. जबकि क्रिस गेल केवल 132 पारियों में 5000 रन के आंकड़े तक पहुंचकर सूची में सबसे ऊपर हैं. कॉनवे 144 पारियों में शॉन मार्श के साथ सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए. उनके बाद पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज आजम हैं.

ये भी पढ़ें: B’Day Special: ‘हिटमैन’ के नाम दर्ज है कई स्पेशल रिकॉर्ड्स, डबल सेंचुरी मारने में माहिर, इनकी लव स्टोरी भी है खास

टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

-क्रिस गेल – 132 पारी
-केएल राहुल – 143 पारियां
-डेवोन कॉनवे – 144 पारी
-शॉन मार्श – 144 पारी
-बाबर आजम – 145 पारी

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

PBKS: शिखर धवन (C), अथर्व तायड़े, सिंकदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत सिंह भाटिया, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट और हरप्रीत बरार

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C), डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली, अंबाती रायडु, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षण, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट प्लेयर : राजवर्धन हंगरगेकर, शेख रशीद.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

3 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

16 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

43 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

56 minutes ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago