सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/ Twitter
CSK vs PBKS, IPL 2023: पंजाब के खिलाफ एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ये मुकाबले चेन्नई के लिए काफी अहम है क्योंकि राजस्थान के खिलाफ मिली हार ने पॉइंट्स टेबल में टीम को बड़ा झटका दिया और पहले नंबर से चौथे नंबर पर धकेल दिया. वहीं, पंजाब छठे नंबर पर है और यहां अब ये टीम हर हाल में जीतना चाहेगी. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने शानदार शुरुआत की.
डेवेन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई को मजबूत शुरुआत दिलाई. इस पार्टनरशिप के दम पर टीम ने एक बड़ा टोटल खड़ा किया. सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए.
डेवेन कॉनवे की शानदार पारी
ओपनर डेवेन कॉन्वे ने 92 रन पारी खेली, जबकि ऋतुराज गायकवाड 31 बॉल पर 37 और शिवम दुबे 17 बॉल में 28 रन बनाकर आउट हुए. आखिरी में धोनी ने लगातार दो छक्के जमाकर स्कोर 200 पहुंचाया.
ये भी पढ़ें: MI vs RR: 1000वें मैच में ‘शर्मा जी’ करेंगे धमाल, मुंबई के लिए अहम होगा ये मुकाबला
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
PBKS: शिखर धवन (C), अथर्व तायड़े, सिंकदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत सिंह भाटिया, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट और हरप्रीत बरार
CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C), डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली, अंबाती रायडु, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षण, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट प्लेयर : राजवर्धन हंगरगेकर, शेख रशीद.
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…