देश

UP News: ‘पहले किडनैपिंग…फिर मर्डर’, नाबालिग के हत्यारों को पुलिस ने मारी गोली, 8 आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों के पैर में गोली लगी है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक सर्राफा व्यापारी के 12 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था. इसके बाद उसका शव दिल्ली में मिला था. तो वहीं पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने औरैया के एरवा कटरा इलाके से बीते शनिवार को कक्षा छह के छात्र सुभान को उसके घर के बाहर से किडनैप किया था.

घटना को लेकर औरैया एसपी चारू निगम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पीड़ित का पड़ोसी रियाज सिद्दीकी भी शामिल है, जिसने फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है. औरैया के सीओ अशोक सिंह ने बताया, बच्चे का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसे एक ट्रॉली बैग में छिपा दिया था जिससे उसका दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी. सीओ ने मीडिया को आगे जानकारी दी थी कि औरैया के ज्वेलर मोहम्मद शकील ने शनिवार को एरवा कटरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था. इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी. पुलिस को पता चला कि सुभान को आखिरी बार पड़ोसी रियाज सिद्दीकी के साथ देखा गया था.

ये भी पढ़ें-Meerut: बाथरूम में मिली गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की लाश, मचा हड़कंप; पुलिस ने कहा- खून बहने से दम टूटा

कई दिनों से आरोपी खेल रहा था बच्चे के साथ

सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि रियाज को हाल के दिनों में अकसर लड़के के साथ देखा गया था. इसी के बाद से पुलिस को रियाज पर शक हुआ और फिर पुलिस रियाज और उसके दोस्तों की तलाश में जुट गई. एक के बाद एक कर इस घटना से तार खुलते चले गए. पुलिस ने उनके कॉल रिकॉर्ड जुटाए तो पता चला कि वे औरैया से बाहर जा रहे थे. इसके बाद उन पर नजर रखने के लिए कई पुलिस टीमें तैनात की गईं. बाद में पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली. इसके बाद रविवार को नोएडा और दिल्ली पुलिस की मदद से एक आरोपी अवधेश कुमार मिश्रा को पकड़ लिया गया. फिर उसने खुलासा किया कि बच्चा दिल्ली के पश्चिम विहार में तीन अन्य आरोपियों जतिन दिवाकर, रवि कुमार और दीपक गुप्ता के साथ था. इसी के बाद दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर औरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और जतिन, रवि और दीपक को गिरफ्तार कर लिया. फिर उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनकी कार से एक ट्रॉली बैग बरामद किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बैग खोला गया तो उन्हें सुभान का शव मिला, जिसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे. लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था.

इसलिए चलानी पड़ी पुलिस को गोली

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “जब रियाज, शोभन, अंकित और आशीष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं. उसके बाद मौके का फायदा उठाकर दिल्ली से गिरफ्तार किए गए अवधेश, जतिन, रवि और दीपक ने भी भागने की कोशिश की. इसी के बाद जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी. इसी दौरान आठ आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे गिरफ्तार हो गए.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago