देश

Kolhapur: “महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं, इसके पीछे कौन है ये ढूंढकर निकालेंगे,” डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दी चेतावनी

Kolhapur: महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) में मुगल बादशाह औरंगजेब (Aurangzeb) की तारीफ करने वाले एक व्हाट्सएप स्टेटस के वायरल होने के बाद राज्य में सियासत गरमाई हुई है. कई हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर में प्रदर्शन किया और इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं, वे औरंगजेब की फोटो दिखाते हैं, स्टेटस लगाते हैं, जिससे समाज में तनाव पैदा हो रहा है.

देवेंद्र फडणवीस ने चेताया

देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसके पीछे कौन लोग हैं, हम ये ढूंढकर निकालेंगे. उन्होंने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है. हम औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं करेंगे.यह छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य है.

डिप्टी सीएम ने गृह विभाग को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: Kolhapur Aurangzeb Status: व्हाट्सएप पर औरंगजेब के ‘महिमामंडन’ से बवाल! जानें कोल्हापुर में कहां से सुलगी आग

कोल्हापुर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

बता दें कि कोल्हापुर में हिंदू संगठनों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. हिंदू संगठनों ने इलाके में बंद का आह्वान किया था. वहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और दुकानों में तोड़फोड़ भी की. प्रदर्शन को उग्र होता देख स्थानीय दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए. वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इस बीच, कोल्हापुर में विशेष रूप से कुछ संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अन्य बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

विपक्ष ने सरकार को घेरा

वहीं विपक्षी दल एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत, सांसद और कांग्रेस नेताओं ने कोल्हापुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और वहां शांति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

17 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

21 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

45 minutes ago

यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चलेगा मुकदमा; राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…

56 minutes ago

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

60 minutes ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

1 hour ago