दुनिया

Lashkar E Taiba: Israel ने ‘लश्कर’ को आतंकी संगठन घोषित किया, 26/11 बरसी से पहले मित्रदेश का बड़ा ऐलान

Lashkar E Taiba Pakistan: इजरायल ने पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा को ‘आतंकवादी संगठन’ के रूप में लिस्ट किया है. ‘लश्कर-ए-तैयबा’ वही इस्लामिक संगठन है जिसने 2008 में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमला कराया था. अब मुंबई हमले के 15 साल बाद इजरायल ने ‘लश्कर-ए-तैयबा’ को आतंकी संगठन घोषित किया है.

इजरायल का यह कदम एक तरह से भारत को समर्थन देने जैसा है. नई दिल्ली में इज़रायल के दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि “26/11 मुंबई आतंकी हमलों की स्मृति के 15वें साल के प्रतीक के रूप में इज़रायल ने ‘लश्कर-ए-तैयबा’ को आतंकवादी संगठन के रूप में लिस्ट किया है. ‘लश्कर-ए-तैयबा’ को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की इज़रायली सूची में शामिल करने के पहले सभी आवश्यक जांच और नियमों को पूरा किया गया.” हालांकि भारत सरकार ने इसके लिए पहले अनुरोध नहीं किया था. मगर, यह फैसला पाकिस्‍तान के लिए एक झटका है.

हम बेहतर शांतिपूर्ण भविष्य की आशा में आपके साथ- इजरायल

लश्कर-ए-तैयबा को एक घातक और निंदनीय आतंकवादी संगठन बताते हुए इजरायली दूतावास ने आज कहा कि ये पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन सैकड़ों भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अन्य लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है. 26 नवंबर 2008 को हुई आतंक की घटना सभी शांति चाहने वाले देशों और समाजों में गूंजती है. हम आतंकवाद के सभी पीड़ितों और मुंबई हमलों के जीवित बचे लोगों और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं; हम बेहतर शांतिपूर्ण भविष्य की आशा में एकजुट होकर आप (भारत) के साथ खड़े हैं.

यह भी पढ़िए: इजरायल की मार से पंगू हुआ हमास, अब बोला— सीजफायर होना चाहिए

‘हमास को आतंकी संगठन घोषित करे भारत, कई देश कर चुके’

लश्कर-ए-तैयबा को अवैध आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल करने का कदम इजरायल की ओरे से ऐसे समय में उठाया गया है जब उसने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए कहा है. बता दें कि हमास को अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने प्रतिबंधित कर दिया है. हालांकि, मुस्लिम देशों में हमास के समर्थन में आवाज उठ रही हैं. खुले तौर पर ईरान, लेबनान और तुर्किये जैसे देश हमास का साथ दे रहे हैं. पाकिस्‍तान में भी इजरायल के विरोध में आतंकियों का समर्थन किया जा रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

5 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

16 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

20 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

52 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago