Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Explainer: भारत के दुश्मनों को कौन कर रहा ढेर? अब तक इन खूंखार आतंकियों की हुई हत्या

Terrorist Killed By Unknown: बीते कुछ महीनों में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल तमाम आतंकियों और खालिस्तानी समर्थकों की विदेशी धरती पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी.

Terrorist

अज्ञात हमलावरों ने इन आतंकियों को किया ढेर

Terrorist Killed By Unknown: सोशल मीडिया पर सोमवार (18 दिसंबर) को एक खबर ने सनसनी फैला दी. जिसमें दावा किया जा रहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी अज्ञात शख्स ने जहर देकर मार दिया है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक काकर के नाम के X पोस्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया जा रहा है. जिसमें दाऊद को श्रद्धांजलि दी गई है. हालांकि इस खबर को लेकर किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है, लेकिन दाऊद इब्राहिम को लेकर वायरल की जा रही इस खबर की चर्चा पाकिस्तान से कहीं ज्यादा भारत में हो रही है. इसके पीछे एक वड़ी वजह ये भी है कि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से लेकर साजिश रचने में दाऊद इब्राहिम गैंग का बड़ा हाथ रहा है. बीते कुछ महीनों में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल तमाम आतंकियों और खालिस्तानी समर्थकों की विदेशी धरती पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. जिनके बारे में अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. तो आइये जानते हैं पिछले कुछ महीनों में किन-किन आतंकियों की विदेशों में हत्या की जा चुकी है.

पुलवामा और उरी अटैक में शामिल आतंकी मारा गया

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हबीबुल्लाह का पाकिस्तान में आज (18 दिसंबर) एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकी हबीबुल्लाह को पख्तूनख्वा प्रांत में मारा गया है. बताया जा रहा है कि हबीबुल्लाह पुलवामा और उरी अटैक में शामिल था.

ऐसे शुरू हुआ आतंकियों के खात्मे का सिलसिला

विदेशों में भारत विरोधी आतंकियों की हत्‍या का मौजूदा सिलसिला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मिस्त्री जहूर इब्राहिम उर्फ जाहिद अखूंद की हत्या के साथ शुरू हुआ था. जहूर इब्राहिम IC- 814 विमान के अपहरण में शामिल था. उसे एक मार्च 2022 को कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी. इसके अलावा ISI एजेंट मोहम्मद लाल,जो कश्मीर विद्रोह में निकटता से जुड़ा हुआ था, उसकी 19 सितंबर 2022 को नेपाल के काठमांडू के बाहर गोथातर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

वहीं 21 सितंबर 2023 को सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दूनिके पंजाब का गैंगस्टर और खालिस्तानी संगठन से जुड़ा चेहरा था. सुक्खा की कनाडा के विनिपेग शहर के हैजल्टन ड्राइव रोड पर असलहे से लैस हमलावरों ने उसपर गोलियां दाग कर मौत के घाट उतार दिया था. उसके सिर में 9 गोलियां मारी गई थीं.

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी और हाफिज सईद के करीबियों में शामिल कैसर फारूक पर पाकिस्तान के कराची के सोहराब गोथ में दो मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने हमला किया था. फारूक की हत्या पिछले 19 महीनों में विदेशों में हुई 16वीं हत्‍या थी. इस बीच हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद का शव भी बरामद होने की खबर आई थी. दावा किया जा रहा था कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को अगवा करने के बाद हत्या कर दी थी.

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

कनाडा में 18 जून को खालिस्तानी आतंकी और भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले हरदीप सिंह निज्जर की सर्रे में गुरुद्वारे की पार्किंग में नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास आ गई. कनाडा ने निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ बताया था, जिसे भारत ने पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बयान करार दिया ता.

20 फरवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रहने वाले बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग कमांडर रहे बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम को रावलपिंडी में गोलियों से भून दिया गया था. भारत सरकार ने पिछले साल ही उसे आतंकी घोषित किया था.

जेल से छूटने के बाद चला गया था पाकिस्तान

22 फरवरी 2023 को एजाज अहमद अहंगर की अफगानिस्तान के काबुल में हत्या कर दी गई. भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) को फिर से शुरू करने में जुटा एजाज अल कायदा के भी संपर्क में था. 1996 में कश्मीर की जेल से छूटने के बाद वह पाकिस्तान भाग गया और फिर वहां से अफगानिस्तान चला गया था. भारत सरकार ने उसे मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में डाल रखा था.

26 फरवरी 2023 को पाकिस्तान में अल बद्र के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा को उसके घर के बाहर अज्ञात शख्स ने गोली मार दी थी. जिसमें उसकी मौत हो गई थी. शूटर ने रजा के सिर पर गोली मारी थी.वह कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में सक्रिय था.

यह भी पढ़ें- मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अनजान शख्स ने दिया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर बड़ा दावा

4 मार्च 2023 को भारत के मोस्ट वॉ न्टेड की लिस्ट में शामिल सैयद नूर शालोबर की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी थी. शालोबार पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के साथ ही आतंकियों को प्रशिक्षण देता था.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital