देश

‘अयोध्या में गोलियों की जगह भजन गूंजेंगे’- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोले सीएम योगी- हर आंख संतोष के आंसू से भीगी

Ayodhya Ram Mandir CM Yogi AdityaNath Speech Update: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है. इससे पहले पीएम मोदी मंदिर पहुंचे और उन्होंने प्रतिष्ठा पूजा का संकल्प लिया. पीएम ने मूर्ति की आंखों की पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलिकाॅप्टर से अयोध्या में पुष्प वर्षा की गई.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के प्रांगण में बने मंच पर पीएम मोदी, सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मंदिर ट्रस्ट के पुजारी मंहत सत्येंद्र दास मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामलला सिंहासन पर बैठ चुके हैं. भारत को आज के दिन की प्रतीक्षा थी. रामलला की छवि ठीक वैसी है जैसा तुलसीदास ने कहा था. आज की पीढ़ी भाग्यवान है जो इस पल की साक्षी बन रही है.

यह भी पढ़ेंः रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, जानें मूर्ति को शीशा क्यों दिखाया जाता है?

सीएम योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया अयोध्या के वैभव को निहार रही है. अयोध्या नगरी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नई पहचान बना रही है. सीएम ने कहा कि अब अयोध्या की गलियों में गोलियों की गूंज नहीं बल्कि भजन होगा.

हर मन में राम ही राम है

सीएम योगी ने कहा कि प्रभु राम के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की बहुत सारी बधाई. आज मेरा मन भावुक है. मुझे उम्मीद है कि निश्चित रूप से आप सभी का मन भी कुछ ऐसा ही होगा. आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर शहर और हर मन में राम ही राम है. आज हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है. आज रोम-रोम में राम रम गए हैं. आज का दृश्य देखकर लग रहा है कि हम सभी लोग त्रेतायुग में आ गए हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘आज हमारे राम आ गए हैं…’, प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद PM मोदी की स्‍पीच, बोले- हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे

अब अयोध्या में कभी बंद नहीं होगा

सीएम योगी ने राम मंदिर के लिए किए गए संघर्ष को भी याद किया. उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि संभवत यह पहला उदाहरण है जहां अपने ही देश में समाज के बहुसंख्यक वर्ग को अपने ही देवता के जन्म स्थान के लिए इतना संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में कभी बंद नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा कि अब यहां दीपोत्सव और रामोत्सव होगा.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

2 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

38 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

49 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 hour ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

1 hour ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

2 hours ago