वीडियो ग्रैब
Heart Attack: प्रदेश के तमाम हिस्सों से हार्ट अटैक की खबरें लगातार सामने आ रही है. इसी बीच नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है कि, यहां क्रिकेट मैच खेल रहे एक खिलाड़ी की मैदान में ही मौत हो गई है. क्रिकेटर रन ले रहा था कि इसी दौरान गिरा और सीपीआर देने के बावजूद उसे बताया नहीं जा सका और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से खिलाड़ी के घर में कोहराम मचा हुआ है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, घटना शनिवार की है. बताया जा रहा है कि, मृतक खिलाड़ी का नाम विकास नेगी है, जो कि 34 साल के थे और वह पेशे से इंजीनियर थे और शौक के तौर पर वह क्रिकेट खेलते थे. घटना को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, विकास रन लेने के लिए आगे बढ़ते हैं और फिर पिच पर ही गिर पड़ते हैं. इसके बाद अन्य खिलाड़ी उनकी ओर दौड़ते हैं. ये मैच नोएडा के सेक्टर 135 में बने स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. यह मुकाबला मावरिक-11 और ब्लेजिंग बुल्स क्रिकेट टीमों के बीच था, लेकिन मैच की पहली पारी में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मृतक खिलाड़ी विकास नेगी को सीपीआर देने के तुरंत बाद ही अन्य खिलाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. विकास मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे, लेकिन दिल्ली के रोहिणी में रह रहे थे और एक कम्पनी में बतौर इंजीनियर काम कर रहे थे. एक खिलाड़ी ने बताया कि, शनिवार को मावरिक-11 की बल्लेबाजी चल रही थी और पिच पर उमेश कुमार और विकास नेगी मौजूद थे.
इसी दौरान 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उमेश ने शॉट जड़ा और दूसरे छोर पर खड़े विकास ने रन लेने के लिए दौड़ लगाई. तो वहीं गेंद बाउंड्री पर पहुंच गई और उमेश से हाथ मिलाकर विकास अपने छोर पर वापस लौटने लगे. कि तभी अचानक वह पिच पर गिर पड़े. उनको पिच पर गिरा हुआ देखकर सबसे पहले विकेटकीपर ने दौड़ लगाई और फिर गेंदबाज और बल्लेबाज भी उनकी ओर दौड़े और इसी बीच सभी खिलाड़ी एक जगह एकजुट हो गए. इसी बीच विकास को सीपीआर दी गई लेकिन कोई हरकत न होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…