अयोध्या श्रीराम मंदिर
Ram Mandir Donation: तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा कर दिया गया है. प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को संपन्न हुआ. जिसके बाद से श्रीराम के दर्शन को रोजाना भक्तों का तांता लग रहा है. रोजाना लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. भगवान के दर्शन के बाद भक्त दिल से दान भी कर रहे हैं. यूं कहें कि राम मंदिर में छप्परफाड़ चंदा आ रहा है. खबर है कि अभियान के तहत एक महीने में राम मंदिर को तकरीबन 3 हजार 550 करोड़ का दान मिल चुका है.
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते साल भूमि पूजन के बाद से जो ‘निधि समर्पन अभियान’ चला उसके तहत 3,550 करोड़ का चंदा इकट्ठा हो गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित होने के बाद भक्तों की संख्या पहले से दस गुना अधिक बढ़ गई है. ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार, अयोध्या में पहले तकरीबन 20 हजार के आसपास भक्त दर्शन के लिए आते थे.
मंदिर के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी दान मिल मिल रहा है. प्रकाश गुप्ता के अनुसार, दिल्ली में ट्रस्ट से जुड़े कई NRI बैंक हैं. जिसमें विदेशों भी दान के तौर पर पैसा आता है. जानकरी के मुताबिक, उन्हीं NRI बैंको में दान का स्टेटमेंट भी बनता है और ऑनलाइन रसीद भी दी जाती है.
जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के पास 4500 करोड़ की अकूत संपत्ति है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन ही सवा 3 करोड़ से अधिक का दान मिला था. जिसके बाद से रोजाना 10-15 लाख रुपये दान के रूप में प्राप्त हो रहे हैं.
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर में अब तक सबसे अधिक दान सूरत के व्यापारी दिलीप कुमार लाखी ने किया है. उनके द्वारा राम लला को अब तक 101 किलो सोने का दान किया गया है. जिसकी कीमत 68 करोड़ बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि इस दान के तौर पर दिए गए सोने का इस्तेमाल मंदिर के दरवाजे, डमरू और त्रिशूल को तैयार करने में किया गया है.
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…