देश

अयोध्या होगी मॉडल सोलर सिटी की तर्ज पर विकसित, वाराणसी में बनेगी साइंस सिटी, यूपी बजट के बाद बोले सीएम योगी

UP BUDGET 2023: यूपी विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया गया. आज बुधवार को विधानसभा में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया. पेश किए गए बजट पर आज तमाम विपक्षी दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं इस बजट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को मीडिया को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है. इससे रोजगार का सृजन होगा. वहीं उन्होंने बताया कि इस बार पेश हुए बजट का आकार छह लाख 90 हजार करोड़ रुपये है.

एक्सप्रेस वे पर हो रहा काम

उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही पांच एक्सप्रेस वे चालू स्थिति में हैं और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. इसके बाद उन्होंने बताया की वित्त मंत्री ने झांसी लिंक एक्सप्रेस वे को चित्रकूट तक जोड़ने की योजना है. इसके अलावा उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे गलियारे की भी बात कही.

जनता पर नहीं लगाया कोई कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि हमने जनता पर किसी तरह का कोई नया कर नहीं लगाया है. बावजूद इसके हमने बजट का आकार बढ़ाया है. वहीं बजट को लेकर यूपी सरकार का कहना है कि राजस्व बढ़ाने के साथ ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को भी कम किया गया है.

अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने इस दौरान रामनगरी अयोध्या का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा और अयोध्या की तर्ज पर बाकि नगर निगमों को विकास किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने बुंदेलखंड के लिए पेश की गई योजनाओं का भी जिक्र किया. वहीं विकास के लिए आगरा और वाराणसी में साइंस सिटीज बनाने की भी बात कही. 2025 में पड़ने वाले महाकुंभ के लिए भी उन्होंने फंड के आवंटन की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: UP Budget 2023: अखिलेश की काली शेरवानी पर बोले योगी के मंत्री नंदी- सपा को रास नहीं आ रहा विकास का प्रकाश

सबका साथ सबका विकास

सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है. बजट एक निश्चित थीम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की दिशा में पेश किया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

4 hours ago