देश

UP Budget 2023: अखिलेश की काली शेरवानी पर बोले योगी के मंत्री नंदी- सपा को रास नहीं आ रहा विकास का प्रकाश

UP Budget 2023: यूपी विधानसभा में जब उत्तर प्रदेश का कल्याणकारी बजट पारित कराने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी वक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काले रंग की शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे. इस पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्वीट करते हुए कटाक्ष किया.

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज जब सदन में उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और विकास के सवेरे का बजट प्रस्तुत किया जाना था तो अखिलेश यादव द्वारा काली शेरवानी का “ड्रेस कोड” यह बताता है कि सपा को विकास का प्रकाश रास नहीं आ रहा है.

मंत्री नन्दी ने कहा कि अपने शासन काल में प्रदेश को बदहाली के काले अन्धेरे में धकेलने वाले अखिलेश यादव के लिए “काला रंग” फेवरेट होना स्वाभाविक है. लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि उत्तर प्रदेश की जनता के मन में विकास के सूर्योदय का “भगवा रंग” बसता है.

माना जा रहा है कि योगी सरकार की आजम खान के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ सपा नेता के समर्थन में अखिलेश यादव और सपा के अन्य सदस्य काली शेरवानी में सदन पहुंचे थे. हालांकि, सपा प्रमुख ने सीधे तौर पर इसको लेकर कुछ कहने से इनकार कर दिया. दूसरी तरफ, अखिलेश के काली शेरवानी में सदन पहुंचने को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. जबकि सपा नेता आशू मलिक ने शेरवानी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये पुरानी है और इसे पहनकर आने में क्या हर्ज है. उन्होंने कहा कि आज की खबर शेरवानी नहीं, बजट है.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2023: भाजपा सरकार के बजट पर विपक्ष का हमला, करार दिया ‘दिशाहीन’, ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ और ‘आंकड़ों की बाजीगरी’

बजट पर अखिलेश ने कसा तंज

वहीं यूपी सरकार के बजट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया ने तंज किया. अखिलेश यादव ने कहा कि ये बजट दिशाहीन बजट दिखाई देता है. मुझे लगता है कि ये सरकार 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी नहीं बना पाएगी. यहां इज ऑफ डूइंग क्राइम है, इज ऑफ डूइंग मुकदमा है. राज्य में गाने पर मुकदमा हो रहा है. इसमें जातीय जनगणना के लिए कोई बजट नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

6 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

46 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

51 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

2 hours ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago