Categories: देश

Badlapur Encounter: मारे गए आरोपी अक्षय शिंदे के परिजनों ने मांगी सुरक्षा, वकील बोले- जल्द कराया जाए अंतिम संस्कार

Maharashtra News Today: महाराष्‍ट्र में बदलापुर एनकाउंटर मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं, जिसके बाद से आरोपी अक्षय शिंदे (मृतक) के परिजनों के बयान आ रहे हैं. अक्षय के परिजनों ने अपने लिए खतरा होने की बात करते हुए अब सुरक्षा की मांग की है.

अक्षय के अंतिम संस्कार की व्यवस्था हो: वकील कटारनवारे

अक्षय शिंदे के वकील अमित कटारनवारे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे और अक्षय शिंदे के परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, क्‍योंकि हमें खतरा है.’ अमित ने बताया कि उन्होंने कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में गुहार लगाई है कि अक्षय के अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था भी की जाए. जिस जगह पर अक्षय का अंतिम संस्कार किया जाएगा, वहां पर परिवार वालों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं.”

मीडियाकर्मियों से बातचीत में वकील अमित कटारनवारे ने कहा, “अक्षय शिंदे के एनकाउंटर के बाद उसके परिवार वाले भी सहमे हुए हैं. कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने से पहले ही अक्षय को अपराधी घोषित कर दिया गया और जिस दिन आरोप पत्र दाखिल किया गया, उसी दिन वह एनकाउंटर में मारा गया. इसलिए अक्षय शिंदे के परिवार की भी सुरक्षा की जानी चाहिए.”

गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को किया गया ईमेल: अमर शिंदे

वहीं, अक्षय शिंदे के रिश्तेदार अमर शिंदे ने कहा, “उन्होंने परिवार की सुरक्षा के लिए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक ईमेल किया है. अक्षय के माता-पिता और वकील को सुरक्षा मिलनी चाहिए, क्योंकि उनकी जान को खतरा है.”

महाराष्ट्र पुलिस से हाईकोर्ट ने पूछे कई सवाल

महाराष्ट्र के बदलापुर एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी अक्षय शिंदे के मारे जाने को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस से कई गंभीर सवाल पूछे. कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, “पुलिस को तो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए विधिवत रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर आरोपी के सिर पर गोली कैसे लगी? पुलिस को तो बाकायदा ट्रेनिंग में यह सिखाया जाता है कि आरोपी के किस अंग पर गोली चलानी है. ऐसी स्थिति में पुलिस को आरोपी के पैर या हाथ पर गोली चलानी चाहिए थी.”

कोर्ट ने पूछा, “जब यह एनकाउंटर हुआ, तब पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे. पिस्तौल बाईं तरफ थी. जब वह (मृतक) गाड़ी में था, तो बंदूक लॉक थी. आरोपी ने पुलिस से जब जबरन बंदूक छीनी, तब वह अनलॉक हो गई.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

20 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

20 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

36 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

37 minutes ago