दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव शुक्रवार को दोपहर 1 बजे होगा. चुनाव को लेकर एमसीडी कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किया गया है. स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी की भूमिका मेयर शैली ओबेरॉय के बजाय एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र यादव निभाएंगे.
नगर निगम एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव पिछले डेढ़ साल से किसी न किसी कारण से टलता रहा है. 26 सितंबर को ही चुनाव कराया जाना था, लेकिन मेयर शैली ओबेरॉय ने इसे पांच अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था. हालांकि, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी कमिश्नर को आदेश देकर बीती रात (गुरुवार) 10 बजे से पहले चुनाव हर हाल में कराने का आदेश दिया था.
बता दें कि एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी निगम की सबसे पावरफुल बॉडी है. एमसीडी की ओर सभी अहम परियोजनाओं का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी ही करती है. इसलिए, सभी दल चाहते हैं कि स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव उनसके पक्ष में हो. एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिसमें से 17 सदस्य चुन लिए गए हैं. इनमें से भाजपा के 9 और आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य हैं.
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव 26 सितंबर को होना था. लेकिन, चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने पाले में कर लिया और कांग्रेस के नौ एमसीडी पार्षदों ने चुनाव में भाग न लेने का फैसला लिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी संख्या बल के लिहाज से कमजोर दिखाई दे रही थी. इसके बाद मेयर ने चुनाव को पांच अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था. इस बीच उप राज्यपाल के आदेश के बाद शुक्रवार (27 सितंबर ) को चुनाव कराने का फैसला लिया गया.
बता दें कि एमसीडी में 250 पार्षद हैं, जो स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव करेंगे. 250 में से एक पार्षद इस्तीफा दे चुका है, जिसके चलते एमसीडी सदस्यों की संख्या 249 है. कांग्रेस के इस चुनाव से दूरी बना दी है. इसलिए, अब 240 पार्षद ही वोट करेंगे. यानि की 18वें सदस्य का चुनाव जीतने के लिए 121 वोट निर्णायक हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…