देश

Baghpat: सपा विधायक अतुल प्रधान सहित 16 समर्थकों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला ?

Baghpat: सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान सहित उनके 16 समर्थको के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. उनके ऊपर बैरिकेडिंग तोड़कर सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बता दें कि हाल ही में गुर्जर गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए वह जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको रोका था जिसके बाद वह बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस को धक्का दिया था और आगे बढ़ गए थे, लेकिन पुलिस ने ग्राम सिसाना के पास इन्हें रोक दिया था.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर में आयोजित गौरव यात्रा में जाने से रोकने पर बैरियर तोड़ कर पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने के मामले में पुलिस ने सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल के मुताबिक सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम फंदपुरी में गुर्जर समाज द्वारा 29 मई को गौरव यात्रा का आयोजन किया गया था. इसको लेकर गुर्जर व राजपूत समाज में टकराव की स्थिति बन गई थी.

ये भी पढ़ें- फुकोट करनाली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए हुआ समझौता, प्रधानमंत्री मोदी और नेपाली पीएम पुष्प कमल की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सहारनपुर डीएम व एसएसपी ने पड़ोसी जनपदों के अफसरों को पत्र जारी कर अवगत कराया था कि यात्रा में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को अनुरोध कर रोका जाए. बागपत पुलिस अलर्ट पर थी. इसी दौरान विधायक अतुल प्रधान अपने 10-15 समर्थकों के साथ दोपहर करीब 1.30 बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित मवीकलां पर पहुंचे. यहां पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी. बताया जा रहा है कि अतुल प्रधान को सहारनपुर में गौरव यात्रा में शामिल न होने का अनुरोध पुलिस ने किया था, लेकिन विधायक व उनके समर्थक नहीं माने और पुलिस से धक्का -मुक्की कर बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गए थे. पुलिस ने ग्राम सिसाना के पास इन्हें रोक दिया था. फिलहाल अब इस मामले में अतुल प्रधान व उनके समर्थकों के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

14 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

15 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

23 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

45 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

1 hour ago