मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
विदेश सचिव मोहन क्वात्रा
Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की भारत यात्रा पर विदेश सचिव मोहन क्वात्रा ने एक विशेष ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति (Neighbourhood First Policy) में देश नेपाल की खास जगह है. उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भारत का बहुत गहरा संबंध है और दोनों ही देशों के लोगों के बीच अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा, “भारत अपनी पड़ोस प्रथम नीति के तहत नेपाल का खास ध्यान रखता है. नेपाल के साथ हमारा संबंध अद्वितीय है और खुली सीमाओं एवं सभ्यतागत संबंधों के कारण हमारा साझा सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा एक जैसा ही है, जो दोनों देशों की रिश्तेदारी सहित लोगों के बीच मजबूत संबंधों को प्रकट करती है.”
पिछले साल दिसंबर में पदभार ग्रहण करने वाले प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा आए और यह उनकी भारत की चौथी यात्रा है. पीएम मोदी और नेपाल के पीएम दहल के बीच वार्ता पर विदेश सचिव ने कहा, “दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता हमारे दोनों देशों के बीच पारंपरिक गर्मजोशी और सौहार्द की विशेषता है. दोनों नेताओं ने काफी व्यापक और रचनात्मक चर्चाएं की. जो भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों को इस तरह से आगे ले जाने की दिशा में निर्देशित हैं जो हमारे दोनों समाजों के लिए रचनात्मक, प्रगतिशील और फायदेमंद है.
विदेश सचिव के अनुसार, चर्चाओं और परिणामों में राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा सहयोग और विकास साझेदारी सहित द्विपक्षीय सहयोग के पूरे स्पेक्ट्रम को शामिल किया गया है. क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष की मुलाकात के दौरान अग्निवीर मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई. ‘प्रचंड’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमालयी राष्ट्र की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि वह “जल्द ही” नेपाल में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. मैंने नेपाल की यात्रा के लिए पीएम मोदी जी को सौहार्दपूर्ण निमंत्रण दिया है. मैं जल्द ही नेपाल में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं.
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दहल ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध “पुराने और बहुआयामी” हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक परिदृश्य के विकास को देखकर नेपाल खुश है.
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…