देश

Agra Metro: आगरा मेट्रो के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, टीम ने मात्र 11 महीने में ही पूरा कर लिया ये महत्वपूर्ण काम

Agra Metro: आगरा में मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसकी प्राथमिकता वाले हिस्से ‘ताज महल के पूर्वी गेट से जामा मस्जिद’ तक सुरंग बनाने का काम रिकॉर्ड 11 महीने में पूरा कर लिया गया है और प्राथमिकता विस्तार के अंडरग्राउंड सेक्शन पर शनिवार को ट्रेन परीक्षण भी सफलतापूर्वक कर लिया गया है. अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, ”अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण और सुरंग बनाने के काम में औसतन एलिवेटेड स्टेशनों की तुलना में तीन गुना समय लगता है. हालांकि, आगरा मेट्रो टीम 11 महीने के रिकॉर्ड समय में इसे पूरा करने में सक्षम रही, जिसमें टीबीएम के माध्यम से सुरंग निर्माण, ट्रैक कार्य, तीसरे रेल लाइन बिछाने का काम, सुचारू और सुरक्षित ट्रेन आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सिग्नलिंग कार्य शामिल था.”

बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के फरवरी में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उद्घाटन किया था और इसी के बाद जारी हुए प्राथमिकता वाले हिस्से का काम 11 महीने में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है. इस सम्बंध में यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मीडिया को बताया कि, ”यह उपलब्धि से कम नहीं है. मैं टीम वर्क के लिए यूपीएमआरसी टीम को बधाई देता हूं.” उन्होंने आगे बताया कि, फरवरी 2023 में सुरंग का काम शुरू होने के बाद 11 महीने से भी कम समय में आगरा में पहली बार ट्रेन को अंडरग्राउंट सेक्शन पर ले जाया गया. यह विशेष रूप से सिविल, ट्रैक, ट्रैक्शन, सिग्नलिंग, ईएंडएम और टेलीकॉम टीम के शानदार समन्वय का एक उदाहरण है.”

ये भी पढ़ें- BHU Rape Case: बंदूक की नोक पर IIT BHU की छात्रा का गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाए थे ये आरोप

अगले महीने तक पूरा हो जाएगा ये भी काम

सुशील कुमार ने मीडिया को आगे जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन का परीक्षण अब पूरे प्राथमिकता वाले खंड पर किया जाएगा, जिसे भविष्य में जनता के लिए खोलने की तैयारी है. इसी के साथ आगे उन्होंने बताया कि सिस्टम और सिग्नलिंग का काम भी अगले महीने तक पूरा हो जाएगा. उन्होंने आगरा मेट्रो को लेकर जानकारी दी कि,ताज नगरी में 2019 में मेट्रो को मंजूरी दी गई थी और इसी साल 5 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस टनल के काम का उद्घाटन किया था. मालूम हो कि आगरा मेट्रो निर्माण को लेकर सरकार की ओर से वर्ष 2019 में मंजूरी दी गई थी. इसके तहत पहले चरण में करीब 30 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago