देश

Ballia: ददरी मेले में पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बांधे CM योगी के तारीफों के पुल, बोलीं- सूबे में हुआ बड़ा बदलाव

Ballia: यूपी के बलिया मे इन दिनों ददरी मेले का आयोजन किया गया है. मेले में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भी शिरकत की. इस दौरान सपना चौधरी ने सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है. मीडिया से बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छे मुख्यमंत्री हैं. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव हुआ है.

शो करने में लगता था डर

सपना चौधरी ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि पहले यहां पर शो करने में उन्हें डर लगता था. सपना चौधरी बलिया में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहीं थीं. उन्होंने आगे कहा कि यूपी में जब वे पहले शो करती थीं तो उस समय मैं यूपी में दंगा फसाद, मारपीट और गुंडाराज देखती थी, अब नही देखती, यहां काफी बदलाव है. यूपी में सुरक्षित महसूस करती हूं.

ऑडियंस का मिलता है प्यार

सपना चौधरी ने भोजपुरी भाषा को लेकर कहा कि मैं भोजपुरी नहीं जानती, लेकिन भोजपुरी मेरी मां की तरह ही है. मैं पूरे बिहार से जुड़ी हुई हूं, ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे बनाने में बिहार का ज्यादा योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि यहां की ऑडियंस मुझे शुरू से ही प्यार देती आई है. ददरी मेला में शिरकत करने पहुंची सपना चौधरी को देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. बलिया का ददरी मेला बहुत ही खास होता है.

बाकियों का मैंने ठेका नहीं लिया है

यूपी में अश्लील गानों पर लेकर भी संवादाताओं ने सपना चौधरी से सवाल किया. इस पर सपना चौधरी ने कहा कि मैं इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानती. सबका अपना-अपना काम है, अपने-अपने काम को सब बखूबी निभाते हैं. जितनी मेरी जिम्मेदारी है और स्टेज पर मुझे मेरी जितनी लिमिट पता है और मैं अपने आप को कैसे प्रस्तुत करती हूं, वो मेरी जिम्मेदारी है. बाकियों का मैंने ठेका नहीं लिया है.

इसे भी पढ़ें: Parliament Security: हिंदुत्व के कट्टर समर्थक हैं प्रताप सिम्हा, जिनके नाम पर पास लेकर संसद में घुसे थे घुसपैठिए, आरोपियों को लेकर सांसद ने दिया ये जवाब

क्या सपना राजनीति में आएंगी

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से जब राजनीति में उनके आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल राजनीति में कोई रुचि नहीं है और मैं अपने जीवन में काफी खुश हूं. वहीं उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय का हवाला देते हुए कहा कि 2-3 प्रतिशत को छोड़ दें तो अधिकतर कलाकार राजनीति नहीं कर सकते, क्योंकि एक कलाकार हमेशा कलाकार ही रहता है.

Rohit Rai

Recent Posts

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

26 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

34 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

60 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

1 hour ago