भारत-पाक मैच के दौरान विराट कोहली
ICC World Cup 2023 Schedule: ICC विश्व कप 2023 का भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. आईसीसी ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए टूर्नामेंट के नौ मैचों का शेड्यूल बदलने का ऐलान किया. नए शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया के दो मुकाबलों की तारीख बदली गई है. नीदरलैंड के खिलाफ 11 नवंबर को होने वाला भारत का अंतिम लीग मैच अब बेंगलुरू में 12 नवंबर को खेला जाएगा.
नए शेड्यूल के बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के तीन-तीन मैच का कार्यक्रम भी बदला गया है. इसके पहले मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच एक दिन पहले खेला जाएगा. इसमें कहा गया था कि सुरक्षा एजेसियों ने 15 अक्टूबर को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है क्योंकि यह नवरात्रि का पहला दिन होगा.
वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 14 अक्टूबर को होने वाला इंग्लैंड का मैच अब 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को पर्याप्त समय देने के लिए श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 11 अक्टूबर को होने वाला उसका मैच अब 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसी दिन इंग्लैंड को धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि मैच खेलना था लेकिन अब यह मैच सुबह साढ़े 10 बजे से खेला जाएगा.
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच अब 12 नवंबर की जगह 11 नवंबर को खेला जाएगा. 12 नवंबर को काली पूजा है जो बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा के बाद दूसरा सबसे बड़ा हिंदू त्योहार है और कोलकाता पुलिस ने मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करने को लेकर अंदेशा जताया है.
बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में 14 अक्टूबर को दिन में होने वाला न्यूजीलैंड का मैच अब 13 अक्टूबर को खेला जाएगा और यह दिन-रात्रि मुकाबला होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब लखनऊ में एक दिन पहले 12 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. किसी भी मैच के स्थल में बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से शुरू होगी. वहीं भारत के मैचों के टिकट 30 अगस्त से तीन सितंबर तक उपलब्ध होंगे जबकि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर को खरीदे जा सकते हैं.
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…