फोटो-सोशल मीडिया
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सीओ जितेंद्र सिंह कालरा की सरकारी गाड़ी में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे गाड़ी आगे जा रहे टैंकर में घुस गई और फिर दो किलोमीटर दूर तक घसीटती हुई चली गई. इस घटना में जहां एक ओर सरकारी गाड़ी चकनाचूर हो गई है तो वहीं ड्राइवर और गनर के साथ ही सीओ को भी चोटें आई हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कुशीनगर के तमकुहीराज के सीओ की गाड़ी देर शाम बस्ती में हादसे का शिकार हो गई. मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम के पास उनकी सरकारी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सीओ की गाड़ी आगे चल रहे टैंकर में सरकारी गाड़ी फंस गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, उनकी गाड़ी दो किलोमीटर तक फंसी रही और घसीटती चली गई. पुलिस ने बैरियर लगाकर टैंकर को रोका तो वहीं इस हादसे में सीओ को भी मामूली चोटें आईं हैं और ड्राइवर व गनर घायल हो गए हैं.
गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं. हादसे में ड्राइवर गुलाम अफसर अंसारी और गनर दिव्यमान यादव को काफी अधिक चोटें आई हैं हालांकि सीओ को मामूली चोटे आई हैं. सभी लोग बोलेरो गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे. बताया जा रहा है कि, जैसे ही उनकी गाड़ी मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव के पास बने ब्रेकर के पास पहुंची. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और उनकी गाड़ी आगे चल रहे टैंकर में फंस गई.
ये भी पढ़ें-UP News: कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पूरी घटना को लेकर सीओ सिटी विनय सिंह चौहान ने मीडिया को जानकारी दी कि, सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. फिलहाल पीछे से टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है. हादसे के कुछ देर बाद ही यातायात सामान्य कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि, हादसे में सीओ जितेंद्र सिंह कालरा को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर गुलाम अफसर अंसारी और गनर दिव्यमान यादव को काफी ज्यादा चोट आई है. उनका इलाज जारी है. सभी लोग काम से बोलेरो गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे.
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…
UP-Bihar special trains: दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को…
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…
Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…