खेल

IND vs ENG: बीसीसीआई ने जारी किया शुभमन गिल का वीडियो, बताई फॉर्म में वापसी की कहानी

India vs England: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच भारत ने अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 292 रन पर सिमट गई और टीम को 106 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी. ओपनर यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से भारत का स्कोर 400 के करीब पहुंचा. इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने भारत को 255 रन पर समेट दिया. इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा था.

शुभमन गिल ने ठोका शतक

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की शतक के कारण टीम इंडिया सम्मान जनक स्कोर तक पहुंच पाई, जिससे भारत ने जीत दर्ज की है. लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे गिल ने शानदार वापसी की और शतकीय पारी खेली. गिल ने 147 गेंदों में दो छक्के और 11 चौके की मदद से 104 रनों की पारी खेली. गिल के इस पारी के बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल का एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में गिल ने अपने फॉर्म में वापस आने के बारे में बताए हैं.

गिल ने खोला शतक का राज

शुभमन गिल ने कहा कि जब तीन-चार मैचों में आपके बल्ले से रन नहीं निकला हो तो रन बनाना काफी जरूरी हो जाता है. गिल ने कहा कि उनके लिए आज का दिन काफी सुखद है क्योंकि उन्होंने शतकीय पारी खेली है. गिल ने आगे कहा कि जब बल्ले से रन नहीं बन पा रहा था, मेरे लिए यह दौर आसान नहीं था. गिल ने कहा कि उनके पापा ने कहा कि वर्तमान में जो भी हो रहा है, उसे भूलकर पुराने फॉर्म में खेलने की कोशिश करो और मैंने इसी को बल्लेबाजी में अप्लाई किया और शतक जड़ दिया. उन्होंने आगे कहा कि उनके पाप हमेशा कोशिश करते हैं कि वह उनका मैच देखने के लिए आ सकें. पापा के सामने शतक लगाकर अच्छा लग रहा है.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA: रचिन रवींद्र ने अपने चौथे टेस्ट में ठोका दोहरा शतक, 25 साल पूराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

45 minutes ago