देश

Karnataka: बेंगलुरु की अदालत ने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया, क्या है वजह?

Nirmala Sitharaman News: कर्नाटक में बेंगलुरु की एक कोर्ट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. इस FIR की वजह वित्त मंत्री पर इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए जबरन वसूली का आरोप है. बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने 27 सितंबर को उनके खिलाफ ये FIR दर्ज करने को कहा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु में जनाधिकार संघर्ष परिषद (JSP) के आदर्श अय्यर ने शिकायत दर्ज कर निर्मला के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की थी. अप्रैल 2024 में की गई एक शिकायत में कहा गया था कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए जबरन वसूली कराई गई. अप्रैल 2019 से अगस्त 2022 तक व्यवसायी अनिल अग्रवाल की फर्म से लगभग 230 करोड़ रुपए और अरबिंदो फार्मेसी से 49 करोड़ रुपए चुनावी बॉन्ड के जरिए वसूले गए.

जनाधिकार संघर्ष परिषद (JSP) के आदर्श अय्यर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बेंगलुरु के तिलक नगर पुलिस स्टेशन को FIR दर्ज करने का आदेश दिया. इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 अक्टूबर काे होगी.

फाइल फोटो— वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के दौरान.

2019 में वित्त मंत्री बनाई गई थीं निर्मला

निर्मला सीतारमण 31 मई 2019 को देश की 28वीं वित्त मंत्री बनाई गई थीं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी उन्हें ही वित्त मंत्री बनाया गया है. सितंबर 2017 से मई 2019 तक वे रक्षामंत्री थीं और उससे पहले वे भारत की वाणिज्य और उद्योग तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं. वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago