Categories: देश

वो किसान नहीं थे मुखौटा पहनकर हरियाणा और केंद्र की सरकार को गिराना चाहते थे: मनोहर लाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन पर एक बड़ा बयान दिया है.केंद्रीय मंत्री ने कहा, हरियाणा और केंद्र सरकार को गिराने के लिए पंजाब के कुछ लोग किसानों का मुखौटा पहनकर ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने आगे कहा, एक साल तक सब भुगता. किसानों का मुखौटा पहने ये लोग दिल्ली के लालकिले में घुस गए. मांग मनवाने का यह उनका कौन सा तरीका था? धरना-प्रदर्शन तक तो बात समझ में आती है. देश की आजादी का प्रतीक है लाल किले का तिरंगा. लेकिन, पूरे देश ने देखा कि लाल किले में किसानों का मुखौटा पहने लोगों ने क्या किया.

मनोहर लाल ने दावा किया कि ये किसान नहीं थे. बोले, मैं बताना चाहता हूं कि यह किसान नहीं थे. मुझे यह सब इसलिए बताना पड़ा रहा है क्योंकि, किसान आंदोलन को लेकर कुछ लोग भ्रम में डालेंगे. लेकिन, उनके बहकावे में नहीं आना है. हम तो राष्ट्र भक्त समाज के लोग हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मनोहर लाल लगातार भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है. भाजपा तीसरी बार जीत के साथ रिकॉर्ड भी बना रही है.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है. इस बार यहां की जनता भाजपा को बाहर करने का रास्ता दिखाएगी. हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. लिखा, भाजपा जानबूझकर किसानों को एमएसपी से वंचित रखना चाहती है. कई दिनों से किसानों का धान मंडियों में पहुंच रहा है. ऊपर से बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है. लेकिन सरकार धान की खरीद शुरू करने को तैयार नहीं है. इसलिए किसान एमएसपी से 500 रुपए कम में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं. कांग्रेस सरकार आने पर किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी.


ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने पांच पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस, सरकारी कोठी खाली करने के दिए आदेश


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

16 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

23 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

32 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago