प्रतीकात्मक फोटो.
प्रधानमंत्री के विजन के तहत असम में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए आज तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ और टेटेलिया स्टेशन पर 72 करोड़ रुपये की लागत से बने रोड ओवर ब्रिज (ROB) का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
रेल मंत्री ने कहा कि ये नई सेवाएं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएंगी.
72 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ROB ने लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर ST-22 की जगह ली है. इसे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा तैयार किया गया है और आम जनता के लिए समर्पित किया गया.
कार्यक्रम में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव, निर्माण विभाग के महाप्रबंधक अरुण कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय सांसद/विधायक भी उपस्थित रहे.
यह पहल असम और आसपास के क्षेत्रों के विकास को गति देने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…