Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

असम को बेहतर रेल कनेक्टिविटी: तीन नई ट्रेनें शुरू, 72 करोड़ की लागत से ROB का उद्घाटन

असम में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए आज तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ और टेटेलिया स्टेशन पर 72 करोड़ रुपये की लागत से बने रोड ओवर ब्रिज (ROB) का उद्घाटन किया गया.

प्रतीकात्मक फोटो.

प्रधानमंत्री के विजन के तहत असम में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए आज तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ और टेटेलिया स्टेशन पर 72 करोड़ रुपये की लागत से बने रोड ओवर ब्रिज (ROB) का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

नई ट्रेन सेवाएं: 

  1. गुवाहाटी-न्यू बोंगाईगांव (डेली पैसेंजर): ट्रेन नंबर 55818/55817
  2. तिनसुकिया-नाहरलागुन (त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस): ट्रेन नंबर 15911/15912
  3. गुवाहाटी-नॉर्थ लखीमपुर (जर्न शताब्दी एक्सप्रेस): ट्रेन नंबर 12047/12048

रेल मंत्री ने कहा कि ये नई सेवाएं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएंगी.

टेटेलिया स्टेशन पर रोड ओवर ब्रिज

72 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ROB ने लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर ST-22 की जगह ली है. इसे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा तैयार किया गया है और आम जनता के लिए समर्पित किया गया.

कार्यक्रम में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव, निर्माण विभाग के महाप्रबंधक अरुण कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय सांसद/विधायक भी उपस्थित रहे.

यह पहल असम और आसपास के क्षेत्रों के विकास को गति देने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital