Badhta Bihar Conclave: अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि आरंभ में एक लंबे दौर तक बिहार न केवल भारत बल्कि एशिया के सत्ता का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है. इतिहास में मगध जैसे विशाल साम्राज्य वाला बिहार शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए संसार भर में जाना जाता रहा है. न केवल देशभर से प्राचीन काल में विद्यार्थी यहां के नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते रहे हैं, बल्कि उस काल में बाहरी मुल्कों से भी यहां शोध छात्र अन्य विषयों का ज्ञान लेने के लिए आते रहे हैं.
आजादी के बाद भी बिहार को लेकर माना जाता है कि यूपीएससी की परीक्षा में बिहार के छात्रों का जलवा सबसे ज्यादा रहा है. समय के साथ बिहार में कई उतार चढ़ाव देखने को मिला. आज बिहार में तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिनका समाधान ढूंढा जाना बाकि है. कई ऐसी समस्याएं हैं जिनकी आवाज जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाने की जरूरत है. बिहार की जनता की यही आवाज बनकर भारत एक्सप्रेस पहुंचा है आज बिहार की राजधानी पटना में. जहां ‘बढ़ता बिहार कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जा रहा है. दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में बिहार से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई.
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…