रन अगेंस्ट डिसएबिलिटी कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय
Fight Against Disability: राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में रन अगेंस्ट डिसएबिलिटी का आयोजन किया गया. जिसमें दिव्यांग बच्चों और लोगों ने इस दौड़ में भाग लेकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया. इस कार्यक्रम मे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी मौजूद थे. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने कहा कि हौसलों में ताक़त हो तो पहाड़ चढ़ने के लिए पैरों की ज़रूरत नहीं होती.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने कहा कि “कहा जाता है कि उपर वाले कि कृपा होती है लंगड़ा भी पहाड़ चढ़ जाता है. हमारे देश के प्रधानमंत्री ने जो एक अच्छा शब्द दिया था ‘दिव्यांग’ तो दिव्यांगों के लिए जो मैराथन आयोजित हुई, इसका सिर्फ सीधा सा इतना मतलब जरुर मैं मानता हूं कि वे लोग जो जीवन में हताश हैं, निराश हैं. जिनको घर में भी सम्मान और मोटिवेशन नहीं मिलता, अगर उनके लिए कोई मंच मिलता है, अगर कोई ऐसी संस्था मिलती है. जो उनके लिए एक पूरा दिन बनाती है या उनके दिन को बनाने के लिए कोई ऐसा काम करती है ये तो बहुत ही अच्छा सराहनीय प्रयास है.”
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा कि जो लाल सिंह फाउंडेशन हैं और जो इनका प्रयास है वो बहुत ही अच्छा और सराहनीय है. उन्होंने कहा कि इससे पहले मैं दिसंबर महीने में हैदराबाद में एक मैराथन में शामिल हुआ था. मैं आने वाले दिनों में मुंबई में भी एक मैराथन में शामिल होउंगा.
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में वर्ल्ड होम्योपैथी डे के अवसर पर डॉ. लाल सिंह फाउंडेशन द्वारा 6वां रन फॉर कोज़ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को डॉ. संजीव सिंह चावला द्वारा आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा व IPS मुकेश कुमार मीना ने शिरकत की. रन फॉर कॉज कार्यक्रम में रोड मास्टर के संस्थापक ज्ञान सिंह, बॉलीवुड सिंगर गुलशन सुमन, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, बॉलीवुड सिंगर दिलीप सेन, मोहम्मद शकिल सेफी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना ग्रोवर, निखिल चावला और सियाराह चावला उपस्थित रहे. इस अवसर पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया.
इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित कई लोगो ने हिस्सा लिया. इस दौरान पर व्हील चेयर द्वारा भी दिव्यांगों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सभी का मनोबल बढ़ाया. इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, गुड्डी बेग, केप, सेर्टीफिकेट दिए गए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना रहा. इस अवसर पर सभी लोगो ने कार्यक्रम का आन्नद भी लिया. इस अवसर पर सभी ने डांस और रेम्प वॉक भी करके दिखाई. सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की.
गौरतलब है कि दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित रन अगेंस्ट डिसएबिलिटी कार्यक्रम में 800 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में शामिल बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली.
-भारत एक्सप्रेस
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…