देश

Atiq Ahmed Shot Dead: इस भाजपा नेता ने पहले ही कर दी थी अतीक की हत्या की भविष्यवाणी? पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

Atiq Ahmed Shot Dead: यूपी का माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार देर रात हुई हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का 18 दिन पुराना एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्विट में उन्होंने संदेह जताया था कि पत्रकारों को माफिया के पास नहीं जाने देना चाहिए. हो सकता है कोई अपराधी मीडिया का रूप लेकर माफिया की गोली मार दे. फिलहाल उनके इस ट्विट के लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. क्योंकि दोनों की हत्या करने वाले पत्रकार बनकर ही मीडिया की भीड़ में शामिल हुए थे और पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने के दौरान ही गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी.

बता दें कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का जो ट्विट वायरल हो रहा है, वो 28 मार्च का है. इस ट्वीट में भाजपा नेता ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए लिखा है, ”ऐसे हाई प्रोफाइल अपराधियों के काफिले के साथ मीडिया की इजाजत नहीं होनी चाहिए. कल को कोई गैंगस्टर, मीडिया का रूप लेकर उस अपराधी को गोली मार सकता है.” यह ट्विट उस समय किया गया था, जब माफिया डॉन अतीक अहमद को उमेश पाल कीडनैपिंग केस में पेशी के बाद वापस प्रयागराज से साबरमती सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद दोनों डिप्टी सीएम के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

अगर देखा जाए तो तेजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा ट्विट के जरिए कही गई बात सही साबित हुई है. बता दें कि 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे अतीक और अशरफ को पुलिस प्रयागराज स्थित एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले गई थी. इस दौरान मीडिया दोनों से बाइट लेने की कोशिश कर रही थी, सवाल पर अशरफ ने कहा कि मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम…बस इतना कहते ही हमलावरों ने दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, हत्यारे मीडियााकर्मी बनकर आए थे. हमले में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है. तो वहीं अतीक की हत्या के बाद से ही भाजपा नेता का पुराना ट्विट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो वहीं एक जाता ट्विट में उन्होंने अतीक की हत्या की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है- “बहुत बुरा हुआ.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

18 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

37 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

54 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago