देश

‘देश में गंगा-जमुनी तहजीब कायम रहे…’, भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव में बोले JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम के कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में वरिष्‍ठ राजनेता जगदंबिका पाल ने वक्‍तव्‍य दिया. वे वक्फ बिल को लेकर गठित की गई संसदीय समिति (जेपीसी) के प्रमुख हैं. वे उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके हैं, और कई बार सांसद चुने जा चुके हैं.

भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव में पहुंचे जगदंबिका पाल ने हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखने, एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की बात की. उन्‍होंने मौलाना अरशद मदनी द्वारा कही गई बातों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्‍होंने बताया था कि आजादी की लड़ाई में उर्दू भाषियों ने किस तरह योगदान दिया था.

जगदंबिका पाल ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय को ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ का आयोजन कराने के लिए धन्‍यवाद दिया. पाल ने कहा, “सबसे पहले मैं मुबारकबाद दूंगा अपने मित्र उपेन्द्र राय साहब को, कि न्यूज चैनल तो बहुत लोग शुरू करते हैं. लेकिन उन्होंने भारत एक्सप्रेस के हिंदी और इंग्लिश के साथ ही उर्दू चैनल को लॉन्च किया. इस उर्दू चैनल में जो लोग तशरीफ लाए हैं, उससे मैं समझता हूं कि उर्दू पत्रकारिता फलेगी-फूलेगी.

जगदंबिका पाल ने भारतीय इस्लामी विद्वान और दारुल उलूम देवबंद के प्रमुख मौलाना सैय्यद अरशद मदनी की भी सराहना की. उन्‍होंने कहा, “यहां अभी देवबंद-जमीयत उलेमा की बात हुई, देश की आजादी में उसकी बड़ी तहरीक और तारीख रही है, जिसके बारे में अभी मौलाना अरशद मदनी साहब ने बताया. इसका एक पूरा इतिहास है, जिसे नई पीढ़ी को जानना चाहिए.”

जगदंबिका पाल ने कहा, “हम सबके लिए जरूरी है कि हम गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखें, जो कि हमारी सबसे बड़ी ताकत है. हमारी एकता पर मौलाना अरशद मदनी ने जो कहा, ये हाल के वर्षों में बखूबी झलका, वो चाहे बालाकोट एयरस्ट्राइक की बात हो या मुल्क के सामने आए किसी संकट की बात हो.”

उन्होंने कहा, “मैं भारत एक्सप्रेस परिवार को इसके लिए मुबारकबाद देना चाहता हूं कि इनके उर्दू चैनल के कॉन्क्लेव में जो बातें यहां डिस्कस की जा रही हैं, वो मुल्क के 140 करोड़ लोगों को हिंदुस्तान की तहरीक मालूम होगी. मौलाना साहब आजादी के लिए जिस तहरीक की बात कर रहे थे, ये हकीकत है. ये मुल्क के लिए एक मिसाल होगी.”

यह भी पढ़िए: देहली उर्दू अखबार निकालने वाले मौलवी बाकिर साहब को अंग्रेजों ने फांसी दी थी, उन्हें अब कोई याद क्यों नहीं करता: Bharat Express के कॉन्क्लेव में बोले इमरान प्रतापगढ़ी

भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव: ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने 27 अक्टूबर को ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया. इसमें उर्दू पत्रकारिता कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और उर्दू पत्रिकारिता के प्रख्‍यात पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़िए: ‘पहले हिस्टोरियन रहते थे जो हिस्ट्री लिखते थे…आजकल डिस्टोरियन आ गए हैं’, भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव में बोले डॉ. सैयद नासिर हुसैन

यह भी पढ़िए: उर्दू पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ में किया जाएगा सम्मानित

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

6 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

10 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

12 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

22 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

32 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

35 minutes ago