देश

“सफलता के शिखर पर पहुंचेगा भारत एक्सप्रेस”, प्रयागराज में ब्यूरो कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोले जस्टिस विवेक कुमार सिंह

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मौजूदगी में ब्यूरो ऑफिस का उद्घाटन हुआ. हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह ने फीता काटकर ऑफिस का उद्घाटन किया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश में एक और भारत एक्सप्रेस ब्यूरो कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने कहा, “उपेंद्र राय ने एक बार कहा था, मैं अपना खुद का समाचार चैनल शुरू करने जा रहा हूं. ये शुरू से हमारी सलाह लेते रहे और इन्होंने बिना हमसे पूछे कोई काम नहीं किया है”.

उन्होंने कहा, “दिल्ली में चैनल के उद्घाटन के मौके पर मैं होटल हयात गया. वहां इतना भव्य कार्यक्रम हो रहा था. तब मैंने एक स्क्रीन पर देखा कि उपेंद्र वहां किस तरह से बोल रहे थे और लोग आपके प्रति किस तरह का भाव रख रहे थे. ये देखकर मेरी आंखों में आसूं आ गए. तब मैंने सोचा उपेंद्र, आप बहुत तरक्की करेंगे, ये चैनल बहुत ऊपर जाएगा, इस पर ईश्वर की बहुत कृपा हो गई है. तब मैं हयात होटल के लोन में घूमने के बजाय उनको ही स्क्रीन पर सुनता रहा. मेरे मन में तब कई बातें आयीं और मैंने सोचा कि मैं लोगों को इस चैनल का नंबर बता देता हूं. ताकि लोग उनके चैनल को देखते रहें. इस तरह चैनल की शुरुआत हुई. मैं और उपेंद्र हमेशा से साथ रहे हैं और मैं दुआ करता हूं ये हमेशा आगे बढ़ते रहें.”

यह भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस की नई उड़ान, प्रयागराज में हुआ नए ऑफिस का भव्य उद्घाटन, चेयरमैन उपेंद्र राय और न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह ने काटा फीता

इसके बाद उन्होंने तमाम महमानों का स्वागत किया, जिसमें जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव, न्यायाधीश गौतम चौधरी, न्यायामूर्ति क्षितिज शैलेंद्र और जस्टिस नीरज तिवारी शामिल रहें. वहीं जस्टिस सिंह ने भारत एक्सप्रेस के कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें बधाई दी. उन्होंने चैनल के टैगलाइन “सत्य, साहस और समर्पण” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये कार्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने इसके बाद बताया कि इलाहाबाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर शिवम की पत्नी रूपाली रोजना शायरी लिखती हैं. उन्होंने भारत एक्सप्रेस की टैग लाइन “सत्य, साहस और समर्पण” को एक कविता का रूप देने के लिए एक शायरी सुनाई. “शंका अशंका से पर्दा उठाते हैं…(2) झूठ फरेब को आइना दिखाते हैं.. बाजार में अफवाहों की छिपी वास्तविकता का डंका  बजाते हैं,,, नई सोच का परिंदा है ये…सत्य को ढाल बना..साहस के आसमान में..समपर्ण का परचम लहराते हैं…” कुछ इस तरह से उन्होंने भारत एक्सप्रेस की टैगलाइन को कविता का रूप दिया. आगे उन्होंने बताया कि पत्रकारिता लोकतंत्र का जीवन है और भारत एक्सप्रेस इसकी मजबूत नींव. इसके बाद उन्होंने बताया कि भारत एक्सप्रेस के चेयरमेन उपेंद्र राय ने कैसे जमीनी स्तर से शुरुआत की और इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 hour ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago