देश

Bharat Jodo Yatra: राहुल के टीशर्ट पर प्रियंका का जवाब, बोलीं- ‘ये सत्य का कवच है’

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में लोनी पहुंच चुकी है. लोनी पहुंचने पर यात्रा की शुरुआत से पहले प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इमेज खराब करने के लिए बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च किए. लेकिन मुझे अपने भाई पर गर्व है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सब को खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाई.

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे. अदानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे. प्रियंका ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती, वो एक टीशर्ट पहन कर चलते हैं… मैं उनसे कहती हूं कि ये सत्य का कवच पहना हुआ है. भगवान इनको सुरक्षित रखेगा.

भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जयंत ने किया ट्वीट

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का समर्थन करते हुए इस अभियान को लोगों को एक सूत्र में जोड़ने वाला करार दिया है. जयंत चौधरी ने मंगलवार को यात्रा के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि ‘तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश! भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहें!’ इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में जयंत चौधरी ने शामिल होने से मना कर दिया था. कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था, लेकिन जयंत ने यात्रा में आने से मना करते हुए कहा था कि उनके कुछ दूसरे राजनीतिक कार्यक्रम हैं, ऐसे में राहुल के साथ नहीं चल सकते.

दरअसल, 7 सितम्बर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तरप्रदेश में प्रवेश कर गई है. केंद्र की सत्ता तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नए सिरे से रणनीति तैयार कर रही है. खासकर 1990 से पहले वाला अपना खोया वोट बैंक फिर से जुटाना चाहती है.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: ब्रेक के बाद कश्मीरी गेट से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, दिल्ली से यूपी में होगी एंट्री

कांग्रेस पार्टी के अनुसार सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में यूपी में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को न्योता दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, बसपा अध्यक्ष मायावती को न्योता है. इसी की प्रतिक्रिया के तौर पर मगंलवार को आरएलडी प्रमुख ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपना समर्थन जाहिर किया है. जानकारी के अनुसार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बागपत, शामली समेत यूपी के कई जिलों में आरएलडी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वाह रे वैभव! UAE में गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, ध्वस्त किए रिकॉर्ड; सबसे युवा क्रिकेटर ने खोला ऐतिहासिक पारी का राज

एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने…

3 minutes ago

557वें प्रकाश पर्व पर चर्चा में कच्छ का लखपत गुरुद्वारा, पीएम मोदी ने किया नमन

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर कच्छ के ऐतिहासिक लखपत गुरुद्वारा साहिब…

31 minutes ago

‘डिग्री से आगे बढ़कर हुनर को मिले सम्मान’: पीएम मोदी ने दिया स्किल डेवलपमेंट पर जोर

पीएम मोदी ने कौशल विकास को सम्मानित करियर के रूप में स्थापित करने पर जोर…

41 minutes ago

डिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने लगाया जनता दर्शन, स्थानीय लोगों की समस्याओं का जाना हाल

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने 24 नवंबर को डिगलीपुर…

1 hour ago

कामना लिंग की कथा: जब रावण शिवलिंग को लंका ले जाना चाहता था, लेकिन देवघर में ही बस गए बाबा बैद्यनाथ

बाबा बैद्यनाथ धाम के कामना लिंग की पौराणिक कथा, रावण की शिव भक्ति, विष्णु के…

1 hour ago

चिदंबरम नटराज मंदिर: चेतना के आकाश में शिव का तांडव और ‘ब्रह्मांड के केंद्र’ की आध्यात्मिक व्याख्या

चिदंबरम नटराज मंदिर में शिव के आनंद तांडव, चेतना के आकाश, नाट्यांजलि उत्सव और ब्रह्मांड…

1 hour ago