देश

Rishabh Pant Accident: ‘सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था’ – ऋषभ पंत के दावों को NHAI ने किया खारिज

Rishabh Pant car Accident: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से जुड़ी नयी-नयी बातें सामने आ रही हैं. शुरुआत में एक्सीडेंट को लेकर खबर सामने आई थी कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है. उसके बाद ऋषभ पंत ने डीडीसीए (DDCA) को बताया था कि उनका एक्सीडेंट नींद आने की वजह से नहीं बल्कि रोड पर गड्ढे की वजह से हुआ था, रात के समय उन्होंने गड्ढे से बचने की कोशिश की जिसके चलते उनका एक्सीडेंट हो गया. अब उनके इस बयान का नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने खंडन किया है. एनएचएआई ने बताया कि जिस सड़क पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां कोई गड्ढा नहीं था.

मुख्यमंत्री धामी ने भी बताई गड्ढे वाली वजह

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. पंत से मिलने के बाद पुष्कर धामी ने कहा था कि उनका एक्सीडेंट गड्ढा बचाने के चक्कर में हुआ था. उन्होंने कहा कि उनकी कार तब दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब वह राजमार्ग पर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे. इसी बयान के बाद NHAI ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि ऋषभ पंत का इलाज अभी देहरादून के अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- तालिबान की पाकिस्तान को सीधी धमकी, दिखाई 1971 के भारत-पाक युद्ध की ‘सरेंडर’ वाली तस्वीर, कहा- हमला हुआ तो होगा वही अंजाम

‘राजमार्ग उस जगह पर नहर की वजह से थोड़ा संकरा है’

एनएचएआई रुड़की डिवीजन के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाईं ने मीडिया को बताया कि जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था. जिस सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह राजमार्ग से सटी एक नहर (रजवाहा) के कारण थोड़ी संकरी है. इस नहर का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाता है. एनएचएआई अधिकारी गुसाईं ने इस बात से भी इनकार किया कि एनएचएआई ने दुर्घटनास्थल की मरम्मत की है और ‘गड्ढों’ को ठीक कर दिया गया है. हालांकि, राजमार्ग के एक हिस्से को कथित तौर पर श्रमिकों की ओर से ठीक करने की कुछ तस्वीरें रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

8 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

20 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

43 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

52 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago