भारत पे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर.
भुगतान ऐप भारतपे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को दिल्ली हाईकोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है. अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक यूके और कतर के दोहा की यात्रा करने की अनुमति दी गई है. दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 2022 में ग्रोवर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ़ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें कथित तौर पर धन की हेराफेरी की गई थी, जिससे यूपीआई प्लेटफॉर्म भारतपे चलाने वाली कंपनी रेसिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को 81 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इस साल की शुरुआत में दंपति को विदेश में यूएसए जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इस शर्त पर कि पति-पत्नी में से एक भारत में रहे, जबकि दूसरा यात्रा पर हो.
ग्रोवर इस आधार पर यात्रा की अनुमति मांग रहे हैं कि उन्होंने कुछ तय कार्यक्रम किए हैं. न्यायमूर्ति संजीव नरूला के समक्ष ईओडब्ल्यू ने ग्रोवर की याचिकाओं का विरोध किया. उन्होंने कहा भारत की कतर के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है और मामले में सह-आरोपी, माधुरी के भाई को पहले ही उसी अवधि के दौरान विदेश यात्रा करने की अनुमति दी जा चुकी है.
ईओडब्ल्यू ने कहा कि आशंका है कि वे भाग सकते हैं और जांच अभी भी जारी है, जबकि इस मामले में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. हालांकि ग्रोवर की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा कि जब वे यात्रा पर होंगे, तब उनके बच्चे भारत में होंगे.
ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार अमित अरोड़ा और अमनदीप ढल को मिली जमानत
-भारत एक्सप्रेस
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…