रिंकू सिंह और रहमानुल्लाह गुरबाज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rinku Singh & Rahmanullah Gurbaj Flight Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी है. भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को आपस में मस्ती करते हुए देखा जाता है. अब एक बार फिर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों का ऐसा ही फन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज दिख रहे हैं.
रिंकू सिंह और रहमानुल्लाह गुरबाज का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो वीडियो एक फ्लाइट का है. वीडियो में दिख रहा है कि रिंकू सिंह अपनी सीट पर सो रहे होते हैं. तभी रहमानुल्लाह गुरबाज उनके पास आते हैं और रिंकू को छेड़ने लगते हैं. गुरबाज कभी रिंकू का मुंह पकड़ते दिखते हैं तो कभी उनके बालों को ठीक करते दिखते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी गहरी दोस्ती बताई जा रही है. पहले टी20 मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों का ऐसा ही एक वीडियो दिखा था.
ये भी पढ़ें- Mumbai Indians ने जारी किया पोस्टर, फोटो से रोहित शर्मा गायब
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में रिंकू सिंह और रहमानुल्लाह गुरबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले से काफी अच्छी दोस्ती है. आईपीएल में रिंकू और गुरबाज को काफी मस्ती करते हुए देखा जाता है. रिंकू सिंह ने पहले टी20 मुकाबले में छोड़ी लेकिन विस्फोटक पारी खेली थी. उन्होंने 9 गेंदों में 16 रन बनाए थे. रिंकू सिंह का कद क्रिकेट की दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है. रिंकू सिंह अपने प्रदर्शन के दम पर भारत के लिए टी20 और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू करेंगे.
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…