Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कार मालिक पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने ढाई लाख का लगाया जुर्माना, DL भी हुआ रद्द

चलाकुडी में 7 नवंबर को एक एंबुलेंस मरीज को लेकर पोन्नानी से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज जा रही थी, तभी डबल लेन लड़क पर एक कार दो मिनट से ज्यादा समय तक उसके आगे चलती रही.

Kerala

कार मालिक पर लगा ढाई लाख का जुर्माना.

केरल के त्रिशूर में एक शख्स को सड़क पर एंबुलेंस को रास्ता न देना काफी महंगा पड़ गया. पुलिस ने युवक पर सख्त एक्शन लेते हुए भारी-भरकम जुर्माना लगाया है, इसके साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया है. इस घटना का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये पूरी घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है.

एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता

चलाकुडी में 7 नवंबर को एक एंबुलेंस मरीज को लेकर पोन्नानी से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज जा रही थी, तभी डबल लेन लड़क पर एक कार दो मिनट से ज्यादा समय तक उसके आगे चलती रही, जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर लगातार हॉर्न और सायरन बजा कर रास्ता मांग रहा था, लेकिन उसे साइड नहीं दिया गया. ये पूरी घटना एंबुलेंस के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई.

ढाई लाख का लगा जुर्माना

फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार मालिक की पहचान की, इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस का रास्ता रोकने, मोटर वाहन अधिनियम द्वारा सशक्त प्राधिकारी के कार्यों के निर्वहन में बाधा डालने और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं रखने के आरोप में 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इसके साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया.

वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, केरल में कार मालिक पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया है. एंबुलेंस को रास्ता न देने पर लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया. उसने आगे लिखा- बहुत बढ़िया केरल पुलिस.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital