शनि देव की प्रिय राशियां.
Shani Favourite Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्यायकर्ता और कर्मफलदाता कहा गया है. ये प्रत्येक इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. ऐसे मे जो व्यक्ति न्यासंगत और अच्छे कर्मों को करता है, उसे शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. कहते हैं कि जब शनि देव किसी जातक पर मेहरबान होते हैं तो वह जीवन में खूब उन्नति करता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चार राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि रहती है. ऐसे में चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
वैसे तो इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है लेकिन शनि देव की इस राशि पर भी विशेष कृपा दृष्टि रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि को शनि का मित्र माना गया है. शनि देव की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप इस राशि के जातक दृढ़ निश्चयी, पराक्रमी और कठिन परिश्रमी होते हैं. इसके अलावा इस राशि के लोग जिस काम को पूरा करने की ठान लेते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम देते हैं. इस वजह से शनि देव वृषभ राशि के जातकों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं. शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप इस राशि से संबंधित जातकों को मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त होता है. इतना ही नहीं, शनि देव की कृपा से इस राशि के लोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में खूब तरक्की करते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव तुला राशि में उच्च स्थिति में होते हैं. इसलिए, यह राशि शनि देव को प्रिय है. चूंकि, इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए इस राशि के जातकों को शुक्र देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. शनि देव की कृपा के शुभ परिणामस्वरूप इस राशि के लोग मेहनती होते हैं. इसके अलावा इस राशि के जातक किसी भी काम को व्यवस्थित रूप से करना पसंद करते हैं. इसी गुण के कारण शनि देव इस राशि पर हमेशा मेहरबान रहते हैं. शनि देव की कृपा से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि का अभाव नहीं रहता है.
यह भी पढ़ें: 2025 में इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, इन्हें मिलेगी मुक्ति
इस राशि के लोग शनि देव के प्रिय होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं शनि देव माने गए हैं. मकर राशि के लोग स्वभाव से स्थिर, कठिन परिश्रम करना वाला और किसी भी काम के प्रति समर्पण का भाव रखने वाला होता है. इसलिए, शनि देव इस राशि पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप मकर राशि के जातक नेतृत्व क्षमता के धनी होते हैं. शनि की विशेष कृपा से इस राशि के जातक नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की करते हैं.
कुंभ, शनि देव की सबसे प्रिय राशियों में से एक है. इस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है. चूंकि, मकर, शनि की मूल त्रिकोण राशि है इसलिए इस राशि के जातक मेहनती, आत्मनिर्भर और विचारशील स्वभाव के होते हैं. अनुशासनप्रियता की वजह से इस राशि के जातक शनि देव को बहुत भाते हैं. मकर राशि पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये दूसरों के प्रति अन्याय नहीं कहते.
यह भी पढ़ें: 2025 में इन राशियों पर रहेगी ‘शनि देव’ की विशेष कृपा दृष्टि, अकूत धन-दौलत से होंगे मालामाल!
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…