Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बालू खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर रेड जारी, पिछले हफ्ते लालू का करीबी हुआ था गिरफ्तार

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत राज्य में शनिवार को फिर छापेमारी की.

ED raid

सांकेतिक तस्वीर

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत राज्य में शनिवार को फिर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने रेत माफियाओं से जुड़े ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.

पिछले हफ्ते सुभाष को ईडी ने किया था गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि भोजपुर जिले के आरा शहर के आसपास छापेमारी की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि एक कारोबारी और उससे जुड़े कुछ लोगों के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं. केंद्रीय एजेंसी ने पिछले हफ्ते इस मामले में सुभाष यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़ा है.

ये हैं आरोप

ईडी का मामला बिहार पुलिस की ओर से ‘ब्रॉडसंस कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज 20 FIR के बाद सामने आया है.  इन FIR में आरोप लगाया गया है कि वे ई-चालान का उपयोग किए बिना रेत के अवैध खनन और बिक्री में लिप्त थे.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में इतने हजार ट्रांसजेंडर वोटर्स करेंगे मतदान, जानिए किस राज्य में नहीं है एक भी किन्नर मतदाता

बिहार में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता राधा चरण साह, उनके बेटे कन्हैया प्रसाद और ब्रॉडसन कमोडिटीज के निदेशकों मिथिलेश कुमार सिंह, बबन सिंह और सुरेंद्र कुमार जिंदल को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था और वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं.
उनके खिलाफ नवंबर 2023 में पटना की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital