Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sand mafia

Shahdol illegal sand mining: पपौंध थाना क्षेत्र के झरी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने बीच रास्ते में वाहन खड़ा कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं.

पटना जिले के दुल्हिनबाज़ार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से कुचलकर एक सैप जवान की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। बीती रात दुल्हिनबाज़ार में खनन विभाग की टीम अवैध बालू खनन और परिवहन को रोकने सोन नदी किनारे पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बालू से भरे एक ट्रैक्टर को रोका गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे चल रही एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक आगे बढ़ी… और सैप जवानों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर दुल्हिनबाज़ार पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को घटनास्थल से जब्त कर लिया गया...

Shahdol : बीती रात एएसआई बागरी दो अन्य पुलिसकर्मी के साथ एक फरार वारंटी को दबोचने के लिए गए थे. इसी दौरान रास्ते में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने लगे.

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत राज्य में शनिवार को फिर छापेमारी की.