देश

NIA Raid: खालिस्तानी-गैंगस्टर्स के नेटवर्क पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी

एनआईए ने खालिस्तान गैंगस्टर्स के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के अलावा दिल्ली-एनसीआर में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. एनआईए ने एक साथ 50 जगहों पर छापेमारी की है. इन राज्यों में छिपकर बैठे गैंगस्टर्स के खालिस्तानी आतंकियों के साथ मिले होने के सबूत एनआईए के हाथ लगे हैं. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. इन गैंगस्टर्स को इन्हीं आतंकियों से हथियार मिल रहे हैं. जिसकी जानकारी मिलने पर NIA ने रेड मारी है.

कई राज्यों में एक्टिव हैं गैंगस्टर्स

बीते कुछ महीने में दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी और पंजाब-हरियाणा में ये गैंगस्टर्स काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. इन गैंगस्टर्स को मिलने वाले पैसे पाकिस्तान से आने वाली ड्रग्स और खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से दिए जाते हैं. इसके अलावा इनको हथियारों की सप्लाई खालिस्तानी आंतकियों के जरिए होती है. ऐसे में ये गैंगस्टर्स देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं.

खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े हैं तार

इससे पहले पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े सदस्यों को पकड़ने के लिए छापमारी थी. इसके अलावा NIA इन गैंगस्टर्स पर लगातार शिकंजा कस रही है. दरअसल, पाकिस्तान के रास्ते ड्रग्स की सप्लाई भारत में की जाती है. जिससे इन गैंगस्टर्स को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जाता है. ये गैंगस्टर्स खालिस्तानी आतंकियों के संपर्क में भी है. जिनसे इन्हें हथियार मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- Women Reservation: राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के हमेशा से पक्षधर रहे हैं पीएम मोदी, 23 साल पहले की थी ये मांग

NIA लगातार कर रही कार्रवाई

पिछले कुछ समय में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने खालिस्तानी समर्थकों और गैंगस्टर्स पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. कई राज्यों में फैले इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

14 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

25 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

51 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago