बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
15 दिनों में पेट की चर्बी गला देगा ये भारतीय मसाला
Jeera Water Reduces Belly Fat in 15 Days: कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान अनहेल्दी हो गया है. बड़ी संख्या में लोग एक जगह घंटों बैठे रहते हैं, जिसका असर भी कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है. कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाता है और इसका स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाए, तो यह ब्लड फ्लो में रुकावट पैदा करने लगता है. जब कोलेस्ट्रॉल अत्यधिक बढ़ जाए, तो यह खून की धमनियों में जम जाता है. ऐसे में भारतीय आयुर्वेद ने आसानी से उपलब्ध होने वाली ऐसी-ऐसी चीजों से बीमारियों के उपचार की तरकीब निकाली है कि जिसका तोड़ दुनिया में कहीं और नहीं है. जीरा का पानी इसी तरह का एक खास ड्रिंक है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. तो आइए जानते हैं कि किस तरह जीरा पानी पेट की चर्बी गलाने में जादुई असर करता है.
जीरा पानी में एक तरह से कैलरी न के बराबर होती है. यानी इससे शरीर को एनर्जी न के बराबर प्राप्त होती है. इसलिए यह वेट लॉस के लिए लाभदायक है. दूसरा जीरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होती है. इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, कॉपर भी होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स शरीर से हानिकारक फ्री ऑक्सीजन रेडिकल को निकाल देता है जिसके कारण यह अधिकांश बीमारियों को होने से बचाता है.
हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है. यह धमनियों को जाम करने लगता है जिसके कारण खून का प्रवाह कम हो जाता है. जीरा पानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटा देता है. जीरा पानी बॉडी फैट को कम करता है और कमर की लंबाई को भी कम कर देता है.
ये भी पढ़ें:कहीं छूट न जाए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए इस राज्य में सरकार देगी 10 लाख रुपये
जीरा पानी शरीर में बने टॉक्सिन को फ्लश आउट कर देता है. हमारे अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आजकल हमारे शरीर के अंदर खूब टॉक्सिन जाने लगा है जो स्ट्रेस लेवल, अपच, मोटापा, कब्ज जैसी परेशानियां बढ़ रही है. टॉक्सिन निकलने से इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो जीरा पाउडर को छाछ में भी मिलाकर पी सकते हैं. वहीं आप नींबू, अदरक और जीरा को पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं. इसका आसान तरीका यह है कि आप रात भर जीरा को पानी में भिगो दें और सुबह इसमें नींबू मिला दें और पी जाएं. कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा.
सबसे पहले यह समझते हैं कि जीरा पानी को बनाए कैसे. इसका तरीका बेहद सिंपल है. रात में एक गिलास में जीरा को भीगने के लिए छोड़ दीजिए. इससे पूरे रात इसमें ऑस्मोसिस की प्रक्रिया होगी जिससे जीरा का पूरा पोषक तत्व पानी में आ जाएगा. इससे पानी का रंग पीला हो जाएगा. सुबह उठते ही पहले इसे पी ली लीजिए.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…