मनोरंजन

Fukrey 3 First Review: ‘फुकरे 3’ का पहला रिव्यू आउट, कॉमेडी के साथ मिलेगा ये मैसेज

‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ में लोगो को गुदगुदाने के बाद फुकरे गैंग यानी हन्नी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), पंडित जी (पंकज त्रिपाठी) और लाली (मनजोत सिंह) एक बार फिर ‘फुकरे 3’ से बड़े पर्दे पर लोगो हसांने के लिए आ गए है. फुकरे फ्रेंचाइजी की पहली दो फिलमों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. लेटेस्ट पार्ट के ट्रेलर को भी लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस बीच ‘फुकरे 3’ का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है. आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म?

‘फुकरे 3’ का पहला रिव्यू आया सामने

‘फुकरे 3’ का देखने के लिए लोगो में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर के साथ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. साथ ही अब ‘फुकरे 3’ का पहला रिव्यू सामने आ गया है. बता दें फिल्म क्रटिक तरण आदर्श ने अपनी लंबी पोस्ट में बताया है कि ‘फुकरे 3’ कैसी है. तरण ने ‘फुकरे 3’ का रिव्यू देते हुए लिखा है, ”एक बार फिर वाइल्ड राइड के लिए तैयार हो जाइए… फुकरे 3 अपने कॉन्सेप्ट पर खरी उतरती है. जिसमें बहुत सारे LOL मोमेंट हैं… रुकिए, एक मैसेज भी है… यह ब्रांड निश्चित रूप से यहां रहने के लिए है… रिकमंडेड फुकरे 3 रिव्यू

ये भी पढ़ें- अभिनेत्री वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

‘फुकरे 3’ की स्टारकास्ट

‘फुकरे’ की पहली दो फिल्मों ने लोगो को इतना हसाया था कि दर्शक तालियां और सीटियां बजाने को मजबूर हो गए थे. इस बार भी इस फिल्म में हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म सबसे ज्यादा कॉमेडी  चूचा यानी वरुण शर्मा ने की हैं. उनके वन-लाइनर्स, ब्रोमांस [उनके दोस्तों के गैंग के साथ] और वनसाइडेड रोमांस (भोलीपंजाबन के साथ) फुकरे3 में जान डाल रहा है. वहीं हम बात करें पुलकित सम्राट की तो वहग भी इस फिल्म में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले है. इनके एक्टिंग को देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे. मनजोत एक और प्रतिभा है जिसे और अधिक देखा जाना चाहिए. वह अव्वल दर्जे के है… वहीं पंकज त्रिपाठी, ठीक है, वह हमेशा की तरह फ्लॉलेस है. कभी भी झूठा नोट नहीं. कभी भी झूठा कदम नहीं. वह पिच-परफेक्ट है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

24 seconds ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

17 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago