देश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व MLA समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को महू से पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार और इंदौर से उनके वरिष्ठ पार्टी सहयोगी पंकज संघवी पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में इन नेताओं ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ले ली. इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का “परिवार” अन्य राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है.

देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है

सीएम ने कहा, “भाजपा ने मेरे जैसे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया. पार्टी ने मेहनती नरेंद्र मोदी को तीन बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया.” मोहन यादव ने कहा कि पार्टी ने मोदी को दो बार प्रधानमंत्री बनाया और उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है. भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि उन्होंने देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री यादव द्वारा किए जा रहे शानदार विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा को गले लगाया है.

चुनाव आयोग चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा

पंकज संघवी 2019 के आम चुनाव में इंदौर से कांग्रेस के उम्मीदवार थे. चुनाव आयोग शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. पिछले हफ्ते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला (इंदौर-1), अर्जुन पालिया (पिपरिया), विशाल पटेल (देपालपुर) सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- कविता की गिरफ्तारी पर भाई केटीआर की ED अधिकारी से हुई बहस, पीएम मोदी को बताया खिलजी का उत्तराधिकारी, देखें Video

29 में से 28 सीट जीती थीं

वर्ष 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीट जीती थीं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ, जो छिंदवाड़ा से चुने गए, राज्य में पार्टी के एकमात्र विजेता थे. पिछले दो महीनों में मध्य प्रदेश में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago